पहले हमें शिवसेना काे एकनाथ शिंदे के नाम पर शिंदे गुट कहना पड़ता था.लेकिन अब काेई गुट नहीं बचा है; अब देश में सिर्फ एक ही शिवसेना है और वह एकनाथ शिंदे की है.केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार काे अपनी काेल्हापुर यात्रा के दाैरान देश के प्रसिद्ध साढ़ेतीन शक्तिपीठाें में से एक, करवीर निवासिनी श्री अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर के जीर्णाेद्धार और विकास गलियारे (काॅरिडाेर) की आधारशिला रखी. इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिना नाम लिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा. इस भव्य परियाेजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1,500 कराेड़ की भारी-भरकम निधि आवंटित की गई है.शिलान्यास समाराेह से पहले अमित शाह े अपनी पत्नी साेनल शाह के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठमंत्री उपस्थित थे. इसके बाद पुलिस मुख्यालय मैदान में आयाेजित जनसभा काे संबाेधित करते हुए गृह मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा, घुसपैठ और महाराष्ट्र के वर्तमान राजनीतिक संकट पर बेहद आक्रामकबयान दिए.अमित शाह ने सीमावर्ती जिलाें में अवैध प्रवासियाें के कारण बदल रही जनसांख्यिकी पर चिंता व्यक्त करते हुए घुसपैठियाें के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया. उन्हाेंने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आराेप लगाते हुए कहा, यह कांग्रेस पार्टी, जिसकी गाेद में उद्धव बैठे हैं, घुसपैठियाें काे अपना वाेट बैंक बनाकर जीवित रहना चाहती है. मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि ध्यान से सुन लें यह देश काेई धर्मशाला नहीं है, यहाँ सिर्फ वही लाेग रह सकेंगे जाे इस देश में पैदा हुए हैं.