बागी सांसदाें के क्षेत्राें में उद्धव ठाकरे का 27 से दाैरा

    23-Jun-2026
Total Views |
 
 

CM 
 
शिवसेना (ठाकरे गुट) के 6 सांसदाें के बागी हाेने और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हाेने के बाद, यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे अब आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में हैं. बगावत के बाद पहली बार उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र का दाैरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत करेंगे, और बागी सांसदाें के चुनाव क्षेत्राें से पार्टी काे मजबूत करने का नया कैंपेन शुरू करेंगे. इस दाैरे काे ठाकरे गुट के पाॅलिटिकल काउंटर अटैक की शुरुआत के ताैर पर देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस दाैरे के पीछे मुख्य मकसद पार्टी से हुए नेताओं के बागियाें के बाद संगठन काे मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में भराेसा बनाना और यह मैसेज देना है कि लाेगाें का सपाेर्ट बरकरार है. उद्धव ठाकरे का दाैरा 27 जून काे शुरू हाेगा. पहली बैठक सुबह 10 बजे यवतमाल में हाेगी. यह इलाका बागी सांसद संजय देशमुख का माना जाता है.इसके बाद दाेपहर 2 बजे वाशिम में कार्यकर्ताओं की रैली और जनसभा हाेगी.चूंकि संजय देशमुख का वाशिम जिले में भी असर है, इसलिए इस बैठक पर खास ध्यान दिया जा रहा है.उद्धव ठाकरे शाम 4 बजे हिंगाेली पहुंचेंगे. हिंगाेली बागी सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर का इलाका है,