लखनऊ के काेचिंग सेंटर में आग से 18 विद्यार्थियाें की माैत

    23-Jun-2026
Total Views |
 
 

fire 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक काेचिंग सेंटर में साेमवार दाेपहर 1.30 बजे एसी ब्लास्ट हाेने व भीषण आग लगने से 18 विद्यार्थियाें की दर्दनाक माैत हाे गई, जिसमें 3 छात्राएं भी शामिल हैं. जबकि कई लाेगाें काे गंभीर अवस्था में केजीएमयू में भर्ती कराया गया.धधकती लपटाें के बीच कई छात्र बिल्डिंग से कूदे और कई बुरी तरह से झुलस गए. पूरा इलाका धुएं के गुबार में डूब गया. कई छात्र खिड़कियाें से कूदे जाे गंभीर रूप से घायल हाे गए. घायलाें काे ट्रामा सेंटर भेजा गया. सीएम याेगी अलीगढ़ का दाैरा रद्द कर लखनऊ पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य तथा जांच के आदेश दिए.आग लगते ही पूरे इलाके में भारी अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई. देखते ही देखते पूरी इमारत काले धुएं के गुबार और तेज लपटाें से घिर गई, जिससे काेचिंग के अंदर पढ़ रहे करीब 5 छात्र-छात्राएं समाचार लिखे जाने तक फंसे थे.
 
आग से काेचिंग में माैजूद छात्राें का निकलना मुश्किल हाे गया. ऐसे में कुछ ने पहली मंजिल से कूद कर अपनी जान बचाई.कूदने से कई बच्चे गंभीर घायल हाे गए.कई की हालत नाजुक बनी हुई है. एक युवक जान बचाने के लिए आग के बीच से कूदा, लेकिन वह नीचे लाेहे की नाेकदार ग्रिल पर \गिरा, जिससे ग्रिल उसके पेट में घुस गई. स्थानीय लाेगाें ने उसे अस्पताल भेजा. धुआं उठता देख आसपास के लाेगाें ने दमकल काे सूचना दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां देर शाम तक आग पर काबू पा लिया था. बिल्डिंग में नीचे पेट शाॅप और क्लीनिक थी. पहले फ्लाेर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (काेचिंग) है.दूसरे फ्लाेर पर हेड हाॅपर स्टूडियाेज नाम की 3डी आर्ट आउटसाेर्सिंग कंपनी है. सीएमओ के यहां से अग्निकांड में 4 घायलाें काे रेफर करने का इनपुट मिला है.
 
ट्राॅमा सेंटर में अलर्ट हाे गया है. कई बेड रिजर्व कर लिए गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, स्थानीय लाेग बता रहे हैं कि 10-12 लाेग हैं, जाे यहां फंसे हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक दमकल की 9-10 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी. अधिकारी ने कहा, बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर करीब 10 से 12 लाेग फंसे हुए हैं. हम अभी तक इमारत के अंदर नहीं जा पाए हैं, क्याेंकि आग बहुत भीषण है. दमकल कर्मियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल कूलिंग ऑपरेशन जारी है, ताकि दाेबारा आग भड़कने की संभावना न रहे. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और अधिकारियाें काे तत्काल माैके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे.उन्हाेंने घायलाें के समुचित उपचार और प्रशासन काे सतर्क रहने के निर्देश भी दिए. इस घटना पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी जानकारी ली और राहत कार्याें की निगरानी की.