ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने साेमवार काे प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है. 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर राष्ट्र काे संबाेधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि लेबर पार्टी काे नहीं लगता कि मैं अगले चुनाव में नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हूं्. स्टार्मर का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब लेबर पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व काे लेकर लंबे समय से असंताेष बढ़ रहा था. लेबर पार्टी के 400 सांसदाें में से 100 से ज्यादा सांसदाें ने अपनी ही सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया था.सांसदाें का कहना था कि या ताे स्टार्मर तुरंत प्रधानमंत्री का पद छाेड़ें, या फिर यह तारीख तय करें कि वे किस दिन इस्तीफा देंगे. इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग, रक्षा मंत्री जाॅन हीली और एक अन्य मंत्री जेस फिलिप्स ने स्टार्मर के इस्तीफे की मांग काे लेकर पद छाेड़ दिया था. स्टार्मर पिछले 7 साल में कार्यकाल पूरा हाेने से पहले पद छाेड़ने वाले पांचवें प्रधानमंत्री हाेंगे.