शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल

    23-Jun-2026
Total Views |
 
 

Shivsena 
 
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद आखिर शिंदे की शिवसेना में शामिल हाे गए. चार साल में दूसरी बड़ी बगावत से उद्धव ठाकरे काे फिर बड़ा झटका लगा. पत्रकार-वार्ता में डिप्टी सीएम शिंदे बाेले- अब 6 टाइगर हमारे साथ, अब लाेकसभा में हमारे 13 सांसद, उद्धव ठाकरे के पास सिर्फ 3 बचे है. उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 9 में से 6 सांसद साेमवार काे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए.बागी सांसदाें ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनके नंदनवन बंगले पर बैठक की. इसके बाद बागी सांसदाें ने शिंदे के साथ पत्रकार-वार्ता करके पाला बदलने का ऐलान किया.
 
पत्रकार-वार्ता में एकनाथ शिंदे ने कहा- जब हमने विद्राेह किया था, तब शुरुआत में 40 विधायक थे और अब चाैके नहीं, छक्के लग चुके हैं. 2022 में शिवसेना ने पार्टी काे बचाने के लिए धनुष- बाण काे बचाने के लिए विद्राेह किया था.अब दूसरा चरण शुरू हाे गया है. हमारी लड़ाई बालासाहेब के विचाराें के लिए है, इन विचाराें काे संरक्षित करने के लिए है,इसीलिए आज इन 6 सांसदाें ने बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल हाेने का फैसला किया है. शिंदे गुट में लाेकसभा सांसदाें की संख्या 7 से बढ़कर 13 हाे गई है. उद्धव गुट में 9 में सिर्फ 3 सांसद बचे हैं. सांसदाें के दल-बदल पर उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने ए्नस पर लिखा- पार्टी छाेड़ने वाले सांसदाें ने साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी बिकाऊ है.