गाेवा क्रांति दिवस के अवसर पर पणजी में आयाेजित एक विशेष समाराेह में गाेवा मुक्ति संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समाचार पत्र दैनिक तरुण भारत और दैनिक केसरी मराठा काे सम्मानित किया गया.गाेवा मुक्ति संग्राम में उल्लेखनीय याेगदान के लिए दैनिक तरुण भारत के सलाहकार संपादक और लाेकमान्य समूह के अध्यक्ष डाॅ. किरण ठाकुर काे विशेष प्रमाणपत्र के साथ राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया. यह प्रतिष्ठित सम्मान गाेवा के राज्यपाल अशाेक गजपति राजू के करकमलाें द्वारा प्रदान किया गया. समाराेह में गाेवा के मुख्यमंत्री डाॅ. प्रमाेद सावंत, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक, ऊर्जा मंत्री सुदिन धवलीकर, नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ, मुख्य सचिव डाॅ. वी.कांडावल और स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष दादा देसाई आदि उपस्थित थे.