विधान परिषद चुनाव में 17 में से 16 सीटाें पर महायुति ने कब्जा कर लिया है. नासिक की सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार जीत गया. वहीं महाविकास आघाड़ी का एक भी प्रत्याशी नहीं जीत सका. इस चुनाव में एक बार फिर आघाड़ी काे जबर्दस्त झटका लगा है.भाजपा के 11, शिवसेना (शिंदे) के 3 तथा राष्ट्रवादी अजित पवार के 2 उम्मीदवार विजयी हुए है.नासिक में भाजपा के बागीप्रत्याशी के जीतने से डिप्टी सीए शिंदे काे झटका लगा है. उनका प्रत्याशी पराजित हुआ.क्राॅस वाेटिंग हाेने से बीजेपी में नाराजगी है. चुनावी नतीजाें के बाद महायुति में जश्न का माहाैल है ताे वहीं आघाड़ी काे निराशा हाथ लगी है.राज्य के लाेकल बाॅडी काॅन्स्टिट्यूएंसी से विधान परिषद की 17 सीटाें के लिए हुए चुनाव के पूरे नतीजे आखिरकार आ गए हैं.
18 जून काे हुए इस चुनाव में महायुति ने अपना दबदबा बनाए रखा है और 17 में से 16 सीटाें पर शानदार जीत हासिल की है.हालांकि, नासिक सीट पर महायुति काे बड़ा झटका लगा है, जहां निर्दलीय उम्मीदवार गाेकुल गीते ने महायुति और शिवसेना शिंदे गुट के अधिकृत उम्मीदवार नरेंद्र दराड़े काे हरा दिया है.इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी का सूपड़ा साफ हाे गया है.इस चुनाव की खास बात यह है कि असली वाेटिंग से पहले ही 17 में से 6 सीटाें पर महायुति के उम्मीदवार बिना किसी विराेध के चुन लिए गए थे. इसलिए, बाकी 11 सीटाें के लिए साेमवार काे काउंटिंग प्राेसेस की गई. इन 11 में से 10 सीटाें पर महायुति ने बिना किसी विराेध के दबदबा बनाया.