श्री महालक्ष्मी मंदिर में अधिक मास पर विशेष यज्ञ संपन्न

    24-Jun-2026
Total Views |
 
 
lakshmi
 
श्री महालक्ष्मी मंदिर (सारसबाग) की ओर से अधिक मास के उपलक्ष्य में महीने भर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया था. इसका समापन हाल ही में संपन्न हुए यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ हुआ. हर तरफ सूखे की स्थिति काे देखते हुए ‘अच्छी बारिश हाे’ और दुनिया में शांति बनी रहे, इसके लिए विशेष प्रार्थना भी की गई.ट्रस्ट के प्रमुख संस्थापक ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल के साथ ही प्रमुख ट्रस्टी अमिता अग्रवाल और डाॅ. तृप्ति अग्रवाल ने महीने भर चले इन कार्यक्रमाें का संयाेजन किया.इस अवसर पर ट्रस्टी एड. प्रताप परदेशी, प्रवीण चाेरबेले, हेमंत अर्नालकर, नारायण काबरा, रमेश पटाेदिया, मुरलीधर चाैधरी सहित अन्य पदाधिकारी और मंदिर के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
 
पिछले महीने कमल पुष्प अर्चना और विष्णु याग के साथ कार्यक्रमाें की शुरुआत हुई थी. इन आयाेजनाें में सुंदरकांड प्रस्तुति, कीर्तन, भजन के साथ-साथ श्री सूक्त हवन, सुवर्ण कमल रजत कमल अर्चना, सहस्र बेलपत्र अर्चना, तुलसी अर्चना, पुष्प अर्चना, दीपाेत्सव, विष्णु सहस्रनाम सामूहिक पाठ एवं आरती, ओम नमाे भगवते वासुदेवाय नमःका सामूहिक पाठ, श्री सूक्त सामूहिक पाठ और हाेम पूर्णाहुति जैसे कार्यक्रम भी संपन्न हुए. सामाजिक गतिविधियाें के अंतर्गत पुस्तक तुला, गाेमाता अन्नकूट, झूला उत्सव और धान्य तुला दान का आयाेजन किया गया था.