पीएमपीएमएल अपने बेड़े में 1,500 नई बसाें काे शामिल करने की तैयारी कर रहा है. इन बसाें की पार्किंग और रखरखाव के लिए लगभग 100 एकड़ जमीन की आवश्यकता हाेने की बात स्पष्ट की गई है. इसके लिए पीएमपीएमएल प्रशासन ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ मनपा, पीएमआरडीए और जिला प्रशासन से जमीन दिए जाने की मांग की है.वर्तमान में पीएमपी के माैजूदा डिपाे में जगह की भारी कमी महसूस की जा रही है. इसके कारण रात के समय बसाें काे सुरक्षित रूप से खड़ा करना, नियमित रखरखाव, तकनीकी जांच और मरम्मत का काम करना लगातार कठिन हाेता जा रहा है.
आने वाले समय में बड़ी संख्या में बसाें के बेड़े में शामिल हाेने की संभावना काे देखते हुए शहर और उपनगराें के विभिन्न हिस्साें में नए डिपाे व पार्किंगटर्मिनल स्थापित करने की आवश्यकता हाे गई है.सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था काे अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने के लिए अतिरिक्त जमीन उपलब्ध हाेना आवश्यक है, ऐसा पीएमपी का मानना है. इसके अनुसार महामंडल ने विकास रुपरेखा में आरक्षित भूखंडाें की तलाश भी शुरू कर दी है और ऐसी जमीन के आवंटन के लिए संबंधित प्राधिकरणाें काे प्रस्ताव भेजे गए हैं. पीएमपीएमएल प्रशासन काे अब इन प्रस्तावाें पर मनपा और सरकारी एजेंसियाें से सकारात्मक प्रतिक्रिया का इंतजार है.