राजस्थानी जन-जागरण सेवा समिति द्वारा आयाेजित अंतराष्ट्रीय याेग दिवस पर मीरा-भाईंदर में विभिन्न स्थानाें पर निशुल्क याेग का प्रशिक्षण देने वाले याेग गुरुओं के सम्मान का कार्यक्रम आयाेजित किया गया.जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाओं एवं पुरुषाें ने भाग लिया. कार्यक्रम में मीरा- भाईंदर महानगरपालिका में सभागृह नेता ऐड. रवि व्यास, संस्था अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी, रमेश शर्मा, सचिव ओम प्रकाश कावड़िया के हाथाें याेग गुरुओं का सम्मान किया गया.संचालन अशाेक शर्मा एवं देवेन्द्र पाेरवाल ने किया. कार्यक्रम में मनाेज पचलांगिया, सज्जन चाैधरी, रमेश महर्षि सहित सभी सदस्याें का सहयाेग रहा.