आप’ विधायक और उनकी पत्नी काे 7 साल की जेल

    25-Jun-2026
Total Views |
 

AAP 
 
गुजरात में नर्मदा जिले की एक काेर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी और 7 अन्य काे 7-7 साल जेल की सजा सुनाई है.इन पर वन-विभाग के अधिकारियाें से मारपीट और वसूली का आराेप था. सजा के अलावा विधायक की पत्नी और अन्य पर 96 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. कुल 9 आराेपियाें में 4 महिलाएं शामिल हैं. मामला 30 अक्टूबर 2023 का है. आराेप है कि वन विभाग के अधिकारियाें ने जंगल की जमीन पर हुए अतिक्रमण हटा दिए थे. इस पर वसावा ने पांच अधिकारियाें काे अपने घर बुलाया था. प्राथमिकी के मुताबिक, चैतर वसावा और उनके साथियाें ने अधिकारियाें के साथ मारपीट की और उनसे प्रभावित ग्रामीणाें काे मुआवजा देने के नाम पर वसूली की थी. अभियाेजन पक्ष के अनुसार, चैतर वसावा ने इस दाैरान हवाई फायरिंग भी की थी. आराेप है कि जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया, उसके लिए उनके पास वैध लाइसेंस नहीं था. इसके चलते उन पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था. इस घटना के अगले ही दिन, चैतर वासावा के पीए और अन्य लाेगाें ने दाे अधिकारियाें से 30-30 हजार रुपए की फिराैती मांगी थी. चूंकि वन कर्मचारियाें के पास पैसे नहीं थे.