5 दिवसीय मधुम्नखी पालन प्रशिक्षण में 28 प्रशिक्षणार्थियाें की सहभागिता

    25-Jun-2026
Total Views |
 

bee 
 
केंद्रीय मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 22 जून से हुई है इसमें कुल 28 प्रशिक्षणार्थियाें ने भाग लिया है.इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियाें काे प्रत्यक्ष मधुमक्खी के बाॅक्स की हैंडलिंग और परिचालन का प्रशिक्षण दिया गया है. प्रैक्टिकल, लाइव काॅलाेनी दिखाने के लिए प्रशिक्षण विभाग प्रमुख राहुल काले का सहयाेग प्राप्त हाे रहा हैं. माैजूदा प्रशिक्षण संचालित करने हेतु प्रशिक्षण टीम एवं सभी युवा पेशेवर भी अपनासहयाेग दे रहे हैं. पर्यावरण संतुलन में मधुमक्खी पालन का जाे एक महत्व है, उसे देखते हुए सभी प्रशिक्षणार्थी अपना समय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण में दे रहे हैं. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के सहनिदेशक नागेश गाेवर्धन द्वारा किया गया. उन्हाेंने ग्रामाेद्याेग की विविध याेजना पर मार्गदर्शन किया