शहर बीआरटी-मुक्त हाेगा : आठ दिनाें में लेन हटाने की तैयारी !

    25-Jun-2026
Total Views |
 

BRT 
 
शहर की बीआरटी रुट की उपयाेगिता पर एक बार फिर सवाल खड़े हाे गए हैं और अब पुणे मनपा बीआरटी-मुक्त शहर की दिशा में कदम बढ़ा रही है.विश्रांतवाड़ी चाैक से फुलेनगर राेड के बीच की बीआरटी लेन हटाने के प्रस्ताव के साथ-साथ स्वारगेट-कात्रज और नगर राेड की बीआरटी रुट हटाने संबंधी उप-सूचना काे साेमवार काे हुई मनपा की सामान्य सभा ने मंजूरी दे दी. यह प्रस्ताव पीएमपीएमएल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और आठ दिनाें के भीतर बीआरटी रुट हटाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश महापाैर मंजुषा नागपुरे ने प्रशासन काे दिए हैं. विश्रांतवाड़ी से फुलेनगर मार्ग पर बीआरटी मार्गिका हटाने का प्रस्ताव मनपा प्रशासन ने मुख्य सभा के समक्ष रखा था. पीएमपीएमएल ने इस रुट काे हटाने का विराेध किया था.
 
संगमवाड़ी से विश्रांतवाड़ी बीआरटी मार्ग पर वर्तमान में 126 बसाें के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 1206 फेरे संचालित किए जाते हैं और करीब 80 हजार यात्रियाें काे सेवा प्रदान की जाती है. पीएमपीएमएल ने आशंका व्यक्त की थी कि बीआरटी रुट हटाए जाने से यातायात जाम बढ़ सकता है, बस फेराें पर प्रभाव पड़ सकता है और यात्रा की गति कम हाे सकती है.हालांकि, मनपा के सड़क विभाग ने बीआरटी रुट हटाने के पक्ष में अपना मत दिया है. विभाग के अनुसार, इस मार्ग पर कई स्थानाें पर बीआरटी रुट टूटी हुए हैं और वाहनाें काे उसे पार करके जाना पड़ता है. इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. साथ ही बीआरटी मार्गिका में अन्य वाहनाें की आवाजाही तथा विपरीत दिशा से दाेपहिया वाहनाें के आने की घटनाएं भी हाे रही हैं.
 
पुणे-आलंदी राेड पर बिंदूमाधव ठाकरे चाैक से साठे बिस्किट चाैक के बीच बड़े पैमाने पर यातायात जाम की स्थिति रहती है. सड़क विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीआरटी रुट हटाने के बाद बसाें सहित अन्य वाहनाें के लिए अतिरिक्त दाे रुट उपलब्ध हाेंगी, जिससे यातायात काे सुचारु बनाने में मदद मिलेगी.विश्रांतवाड़ी चाैक पर भूमिगत मार्ग और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है. प्रशासन ने अपनी रिपाेर्ट में कहा है कि यह कार्य पूरा हाेने के बाद इस क्षेत्र में बीआरटी रुट की उपयाेगिता और भी कम हाे जाएगी.पीएमपीएमएल की बाेर्ड बैठक में रखा जाएगा विषय महापाैर मंजुषा नागपुरे ने बीआरटी रुट हटाने के प्रस्ताव काे पीएमपीएमएल के संचालक मंडल की बैठक में रखकर अनुमति प्राप्त करने के निर्देश प्रशासन काे दिए हैं. इसके बाद आठ दिनाें के भीतर बीआरटी रुट हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए, ऐसा निर्देश भी दिया गया है.