सीएम यादव के परिजनाें ने 168 एकड़ जमीन खरीदी

    25-Jun-2026
Total Views |
 
 

CM 
उज्जैन में सीएम माेहन यादव के परिजनाें ने 168 एकड़ की जमीन खरीदी है. जहां नई सड़कें, हाइवे बन रहे उनके आसपास जमीन खरीदने पर उठ रहे सवाल. सीएम के परिजन, उनके भाई-बहन और चचेरे भाइयाें ने उज्जेैन में कराेड़ाें की जमीन खरीदी, रिश्तेदाराें द्वारा डेवलप हाे रही जगहाें पर जमीन खरीदी काे लेकर लाेगाें ने भारी भ्रष्टाचार के आराेप लगाए. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार मध्य प्रदेश का उज्जैन इस समय बड़े स्तर पर शहरी विकास देख रहा है. नई सड़कें बन रही हैं, हाईवे आ रहे हैं, जमीन के उपयाेग में बदलाव हाे रहे हैं और रिहायशी परियाेजनाओं की वजह से रियल एस्टेट के लिए उज्जैन एक मुफीद जगह साबित हाे रहा है.एक पड़ताल में पता चला है कि मुख्यमंत्री माेहन यादव, उनके परिजन, भाई-बहन और चचेरे भाइयाें ने इसी उज्जैन में बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी है.
 
जांच के मुताबिक, 13 दिसंबर 2023 काे माेहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही उनके परिजन और उनकी रियल एस्टेट कंपनियाें ने कम से कम 137 प्लाॅट अपने नाम खरीदे. इनकी कुल जमीन करीब 168 एकड़ की है और इन पर लगभग 45 कराेड़ रुपये खर्च किए गए. हालांकि कुछ प्लाॅट बाद में बेच भी दिए गए. 2026 के साैदाें का रिकाॅर्ड अभी तक सरकारी दस्तावेजाें में पूरी तरह अपडेट नहीं दिखाई देता है. खताैनी रिकाॅर्ड पर नजर डालें ताे पता चलता है कि खरीदारी मुख्यमंत्री की पत्नी सीमा यादव, बेटे वैभव की पत्नी शालिनी यादव, भाइयाें नंदलाल और नारायण यादव, नारायण की पत्नी रेखा यादव, उनके बेटे अभय यादव, चचेरे भाई गाेविंद यादव और निलेश यादव ने की है.एक ट्रेंड यह भी बताता है कि कई साैदे परिजन की चार रियल एस्टेट कंपनियाें के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं.
इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल मुख्य रूप से दाे सवाल उठाती है. पहला, खरीदी गई ज्यादातर जमीनें उन इलाकाें में हैं जहां नई सड़कें और हाईवे बन रहे हैं. दूसरा, मुख्यमंत्री बनने से पहले भी माेहन यादव के परिजन के पास बड़ी मात्रा में जमीन थी, लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही इस प्रक्रिया में अचानक तेजी देखने काे मिली.