मंगेतर ने ही प्रेमी के साथ मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की

    25-Jun-2026
Total Views |
 
 
death
 
पुणे के प्रसिद्ध लाेहगढ़ किले पर घूमने गए एक 25 वर्षीय युवक केतन विशाल अग्रवाल की माैत के मामले में पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक बेहद चाैंकाने वाला और सनसनीखेज खुलासा किया है. शुरुआत में जिसे पैर फिसलने के कारण हुआ एक सामान्य हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल एक साेची-समझी, क्रूर और राेंगटे खड़े कर देने वाली हत्या की खाैफनाक वारदात निकली. पाषण स्थित पुलिस अधीक्षक पुणे ग्रामीण के कार्यालय में हुई पत्रकार-वार्ता में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय क्राइम ब्रांच और लाेनावला ग्रामीण पुलिस ने तेज और संयुक्त कार्रवाई करते हुए मृतक युवक की हाेने वाली पत्नी (मंगेतर) सिया प्रवीण बसेश्वर गाेयल (उम्र 20 वर्ष, नि. लीलाकुंज, न्यू इरा साेसाइटी, गंगाधाम के सामने, काेंढवा राेड, बिबवेवाड़ी, मार्केट यार्ड, पुणे) और उसके प्रेमी चेतन बाबूलाल चाैधरी (उम्र 22 वर्ष, नि.पार्श्वनगर, बी 4/301 काेंढवा बुद्रुक, पुणे) काे गिरफ्तार कर लिया है.
 
आराेपियाें ने अपने प्रेम संबंधाें में बाधा बन रहे युवक काे रास्ते से हटाने के लिए उसे किले की ऊंचाई से नीचे धकेल दिया था और पुलिस काे गुमराह करने के लिए इसे एक दुर्घटना का रूप देने की काेशिश की थी. पुलिस की कड़ी पूछताछ में आराेपियाें ने हत्या की बात कबूल की. पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के मार्गदर्शन में पुलिस की विशेष टीमाें ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस हत्या की गुत्थी काे महज पांच दिनाें के भीतर सुलझा लिया. दाेनाें आराेपियाें काे पुलिस ने वडगांव मावल काेर्ट में पेश किया. जहां दाेनाें पक्षाें की दलीलें सुनने के बाद काेर्ट ने दाेनाें आराेपियाें काे 29 जून तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.पुणे ग्रामीण एसपी गिल ने बताया कि, याेजना के अनुसार, जब केतन और सिया किले के सुनसान पश्चिमी छाेर पर पहुंचे, ताे पीछे से उसका प्रेमी चेतन चाैधरी वहां आ गया.
 
दाेनाें ने मिलकर केतन काे संभलने का काेई माैका दिए बिना सीधे किले से नीचे गहरी खाई में धकेल दिया, जिससे पत्थराें से टकराकर उसकी माैके पर ही माैत हाे गई. पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटाने के बाद आराेपी चेतन बाबूलाल चाैधरी काे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म पूरी तरह कबूल कर लिया.पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मंगेतर सिया प्रवीण गाेयल काे भी तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया. अब दाेनाें के खिलाफ लाेनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 61(2) के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
 
इस पूरी कार्रवाई काे सफलतापूर्वक अंजाम देने में अपपुलिस अधीक्षक शुभम कुमार, पुणे विभाग, उपविभागीय पुलिस अधिकारी गजानन ताेणपे, लाेनावला उपविभाग, पुलिस उप अधीक्षक (गृह) राजेंद्र मायन के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रमाेद क्षीरसागर, लाेनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक दिनेश तायडे, स्थानीय क्राइम ब्रांच के पुलिस उपनिरीक्षक अभिजीत सावंत, लाेनावला पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक मनाेज पवार, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस कर्मचारी संताेष शेलके, तुषार भाेईटे, गणेश हाेळकर, संजय पडयाळ, अजीत भुजबळ, अमाेल शेडगे, भारत माेहाेळ, चेतन पाटील, गणेश धनवे, संताेष भापकर, वैभव सावंत, अजय देडे, भाऊसाहेब पुंड, समीर तांगडे, महिला पुलिसकर्मी नंदा कदम, सुजाता कदम, शरयू बिरंबुळे, पुलिसकीर्म जय पवार, सागर धनवे, अमाेल कसबेकर, संजय पंडित, प्रशांत तुरे, पवन कराड, सचिन गायकवाड की टीम ने की है. मामले में आगे की जांच लाेनावला ग्रामीण पुलिस कर रही ह