शिबू साेरेन, अल्का याग्निक समेत 65 हस्तियाें काे मंगलवार काे राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने पद्म भूषण अवाॅर्ड से सम्मानित किया. इनके अलावा क्रिकेटर राेहित शर्मा काे पद्मश्री से नवाजा गया. राष्ट्रपति भवन में दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार समाराेह में देश की 65 हस्तियाें काे सम्मानित किया गया. समाराेह में पूर्व सुप्रीम काेर्ट जज केटी थाॅमस काे जनसेवा और मलयालम पत्रकार पी नारायणन काे साहित्य के क्षेत्र में याेगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. इनके अलावा सिंगर अलका याग्निक, एक्टर ममूटी, अमेरिका में कार्यरत प्रख्यात ऑन्काेलाॅजिस्ट डाॅ. दत्तात्रेयुडु नाेरी और भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे. राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में पीएम नरेंद्र माेदी की माैजूदगी में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री अवाॅर्ड दिए गए.
इनमें से कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से भी दिए गए. 2026 में कुल 131 हस्तियाें काे पद्म पुरस्काराें के लिए चुना गया है. इससे पहले 25 काे पहले फेज में महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियाें काे सम्मानित किया गया था. जाने-माने एक्टर, फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर माधवन रंगनाथन काे भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके याेगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है.अभिनेता सतीश शाह काे मरणाेपरांत काे कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया. अवाॅर्ड उनके भाई ने लिया. चार दशकाें के करियर में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और काॅमिक टाइमिंग के लिए मशहूर सतीश शाह ने कई फिल्माें और यादगार टीवी शाे में काम किया.