पुणे डिवीजन इंश्योरेंस वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न लंबित व न्यायसंग त मांगों को लेकर पुणे डिवीजन कार्यालय, शिवाजीनगर में भव्य गेट मीटिंग उत्साह के साथ संपन्न हुई. इस कार्यक्रम में कर्मचारियों, पदाधिकारियों व सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर आंदोलन को उत्स्फूर्त समर्थन दिया. कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पंकज काकडे (सह संगठन मंत्री) ने किया. इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विक्रम भट ने प्रमुख मार्गदर्शन करते हुए संगठन की विभिन्न मांगों पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी. अस्थायी कर्मचारियों का स्थायी समायोजन, वर्ग 3 व 4 कर्मचारियों की भर्ती, संगठन के साथ सूचना आदानप्रदान प्रक्रिया, पुरानी पेंशन योजना (जझड), पदोन्नति व स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा पेंशन में समयानुसार सुधार जैसे मुद्दों पर उन्होंने गहन मार्गदर्शन किया. कर्मचारी हित के लिए संगठन का संघर्ष लगातार जारी रहेगा, ऐसा वेिशास उन्होंने व्यक्त किया. इस अवसर पर पुणे विभाग के गौरव दत्तात्रय झोडगे का जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मिली शानदार सफलता के लिए संगठन मंत्री नारायण जगताप एवं महेश भोगवडे ने विशेष सत्कार किया गया. उपस्थित जनों ने उनकी सफलता पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.