भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी अब वरिष्ठ टीम इंडिया के साथ अपने पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय दाैरे पर रवाना हाे गए हैं. मंगलवार काे वह टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड दाैरे के लिए उड़ान भरते नजर आए.इस दाैरान भारतीय क्रिकेट कंट्राेल बाेर्ड (बीसीसीआई) की ओर से उन्हें 3 नंबर की जर्सी साैंपी गई, जिसे देखकर वह काफी देर तक भावुक हाेकर उसे निहारते रहे. यह पल उनके करियर के सबसे खास लम्हाें में से एक माना जा रहा है.जर्सी साैंपने का जिम्मा टीम इंडिया के थ्राेडाउन स्पेशलिस्ट रघु काे दिया गया था. वैभव सूर्यवंशी ने जर्सी लेने से पहले रघु के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्हाेंने जर्सी स्वीकार की. इस पूरे पल काे कैमरे में रिकाॅर्ड किया गया, जाे साेशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हाे रहा है. 15 साल की उम्र में सीनियर टीम का हिस्सा बनना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.
सपना पूरा हाे गया बाेले सूर्यवंशी टीम इंडिया में चयन के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस पल काे शब्दाें में बयां करना मुश्किल है.उन्हाेंने कहा कि जब उन्हाेंने पहली बार बल्ला उठाया था, तभी से यह सपना देखा था कि एक दिन वह देश के लिए खेलेंगे. अब यह सपना पूरा हाे गया है और यह उनके करियर का सबसे बड़ा कदम है.वैभव सूर्यवंशी का हालिया आईपीएल प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा था. उन्हाेंने 16 मैचाें में 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. इस दाैरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले. वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं.उनके इस प्रदर्शन ने ही उन्हें राष्ट्रीय टीम तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है.भारतीय टीम का आयरलैंड दाैरा 26 जून से शुरू हाेगा, जबकि इंग्लैंड दाैरा 1 जुलाई से खेला जाएगा.क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच पाएंगे या नहीं.