तमिलनाडु गैस लीक हादसे में मृतकाें की संख्या बढ़कर 9 हुइ

    25-Jun-2026
Total Views |
 

TN 
 
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक निजी सीफूड प्राेसेसिंग और एक्सपाेर्ट यूनिट में गैस रिसाव हादसे में मरने वालाें की संख्या बढ़कर 9 हाे गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी मृतक महिलाएं हैं. इनमें 7 महिलाएं ओडिशा और 2 असम की रहने वाली थीं. हादसा 21 जून काे पेरियापालयम के पास कन्निगापैर स्थित फैक्ट्री में हुआ था.69 लाेगाें का विभिन्न अस्पतालाें में इलाज चल रहा है. इनमें 27 वेल्स अस्पताल, 18 वेंकटेश्वर अस्पताल, 11 राजीव गांधी सरकारी अस्पताल और 13 स्टेनली मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती हैं. दाे लाेगाें काे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. पीड़िताें काे सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी, सीने में दर्द, आंखाें में जलन जैसी दिक्कताें के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गैस रिसाव की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है.