आगामी अवधि में वर्षा का अनुमान संताेषजनक नहीं हाेने के कारण अगले तीन महीनाें तक जल कटाैती के बिना काेई विकल्प नहीं है, यह बात मनपा आयुक्त नवलकिशाेर राम ने साेमवार काे स्पष्ट की. मनपा की मुख्य सभा में सभी दलाें के नगरसेवकाें द्वारा एक दिन छाेड़कर पानी आपूर्ति काे लेकर तीव्र नाराजगी व्यक्त किए जाने के बाद आयुक्त ने प्रशासन की भूमिका स्पष्ट की.आयुक्त ने कहा कि खडकवासला बांध श्रृंखला में वर्तमान में केवल 3.88 टीएमसी पानी का भंडार उपलब्ध है. जल कटाैती से पहले शहर काे प्रतिमाह 1.60 टीएमसी पानी की आवश्यकता हाेती थी.कटाैती के बाद यह आवश्यकता घटकर 1.20 टीएमसी तक आ गई है.
वर्तमान जल भंडार शहर की आवश्यकता अगले तीन महीने तक पूरी कर सकता है. यदि पानी की स्थिति वर्ष 2015 जैसी बनी रहती है, ताे अगले वर्ष की जल याेजना पर भी अभी से विचार करना हाेगा.मनपा ने जलापूर्ति व्यवस्था, भंडारण क्षमता और वितरण प्रणाली के अध्ययन के आधार पर याेजना तैयार की है. एक दिन छाेड़कर पानी आपूर्ति किए जाने के कारण पाइपलाइनाें में हवा की रिक्तता उत्पन्न हाे रही है, जिसका प्रभाव कुछ क्षेत्राें में कम दबाव से पानी आने के रूप में दिखाई दे रहा है.इस पर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं और नागरिकाें तथा नगरसेवकाें की शिकायताें पर तत्काल ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियाें काे दिए गए हैं. साथ ही चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का कार्य जारी है तथा तीन नए टैंकर प्वाइंट स्थापित करने का काम भी शुरू है, ऐसी जानकारी उन्हाेंने दी.