पत्रकाराें द्वारा सांसद संजय दीना पाटिल के खिलाफ प्रदर्शन

    26-Jun-2026
Total Views |
 
 
 

journalist 
पिंपरी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी से एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी में शामिल हुए संजय दीना पाटिल द्वारा पत्रकाराें के बारे में दिए गए अपमानजनक बयान के विराेध में बुधवार (25 जून) काे पिंपरी में पत्रकाराें ने उग्र विराेध प्रदर्शन किया. इस आंदाेलन के दाैरान सभी पत्रकाराें ने मांग की कि एकनाथ शिंदे काे संजय दीना पाटिल का इस्तीफा ले लेना चाहिए.भारतरत्न डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर चाैक पर हुए इस विराेध प्रदर्शन में गाेविंद वाकड़े, नंदकुमार सातुर्डेकर, अविनाश चिलेकर, संताेष मिश्रा, राेहित आठवले, बालासाहेब ढसाल, विजय जगताप और अनिल वड़घुले ने सांसद संजय दीना पाटिल की निंदा करते हुए भाषण दिए.
 
इस आंदाेलन में मिलिंद कांबले,विजय जगताप, अमाेल काकड़े, नरेश नातू, सूरज कसबे, राजेश स्टीफन, अतुल मारवाड़ी, प्रसन्न तरड़े, विकास शिंदे, भानुदास हिवराळे, सूरज कसबे, विश्वजीत पाेल्ले, पराग कुंकूलाेळ आदि ने भाग लिया था. इस अवसर पर गाेविंद वाकडे ने कहा कि संजय दीना पाटिल का बयान बेहद निंदनीय है. एक जनप्रतिनिधि काे यह भाषा शाेभा नहीं देती. ऐसे सांसद काे बर्खास्त कर उनका इस्तीफा लिया जाना चाहिए्.वरिष्ठ पत्रकार नंदकुमार सातुर्डेकर ने कहा कि मीडिया की आवाज दबाने की काेशिश कर लाेकतंत्र का गला घाेंटा जा रहा है. महाराष्ट्र की राजनीति में अब शालीनता (सुसंस्कृतपणा) नहीं बची है.एक-दूसरे काे गाली देने वाले नेता अब पत्रकाराें काे निशाना बनाने की काेशिश कर रहे हैं. संजय दीना पाटिल ने जिस अभद्र (शिवराळ) भाषा का प्रयाेग किया है, हम उससे भी कहीं अधिक तीखी भाषा बाेल सकते हैं.