हवा गुणवत्ता प्रबंधन हेतु ‘डिसीजन सपाेर्ट सिस्टम’ उद्घाटित

    26-Jun-2026
Total Views |
 

Air 
सीआईआई क्लीनर एयर बेटर लाइफ (सीएबीएल) द्वारा व पुणे मनपा और पिंपरीचिंचवड मनपा (पीसीएमसी) के सहयाेग से स्वच्छ हवा के लिए एक बहु भागधारक बैठक का आयाेजन किया गया. इस अवसर पर पुणे मनपा के आयुक्त नवलकिशाेर राम, जिलाधिकारी जीतेंद्र डूडी, सीआईआई क्लीनर एयर बेटर लाइफ उपक्रम की अध्यक्ष श्वेता आर्या आदि उपस्थित थे.इस अवसर पर सीएबीएल फाेरम द्वारा पुणे और पिंपरी-चिंचवड के लिए डिसीजन सपाेर्ट सिस्टम (डीएसएस) इस अभिनव प्लेटफार्म का उद्घाटन किया गया. यह इस प्रकार का पहला प्लैटफाॅर्म है, जिसे डेटाआधारित हवा की गुणवत्ता व्यवस्थापन के लिए और निर्णय प्रक्रिया काे सक्षम बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. इस प्लेटफार्म के माध्यम से शहर प्रशासन काे हवा गुणवत्ता से संबंधित जानकारी अधिक प्रभावी रूप से उपलब्ध हाेगी, जिससे उसके विश्लेषण और उपयाेग में आसानी हाेगी.
 
इससे पाॅल्यूशन हाॅटस्पाॅट्स की पहचान, विभिन्न उपायाें के मूल्यांकन, नियाेजन औरअनुपालन प्रक्रियाओं काे और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी.पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के लिए विकसित यह डिसीजन सपाेर्ट सिस्टम (डीएसएस), जिसे एयरवाॅइस ने तैयार किया है, 72 घंटे पहले तक के उच्च- रिज़ाॅल्यूशन हवा गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रदान करती है. स्थानीय उत्सर्जन सूची, माैसम पूर्वानुमान और उन्नत वायुमंडलीय माॅडलिंग पर आधारित यह प्रणाली पूरे क्षेत्र में 1 किलाेमीटर रिजाॅल्यूशन पर प्रति घंटे हवा गुणवत्ता की भविष्यवाणी करती है. प्रदूषण स्तराें का अग्रिम आकलन उपलब्ध कराकर यह मंच प्रशासन काे प्रदूषण की घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने, समय पर हस्तक्षेप की याेजना बनाने, उभरती वायु गुणवत्ता संबंधी घटनाओं की जांच करने तथा लगातार प्रदूषित क्षेत्राें की पहचान कर उन पर लक्षित कार्रवाई करने में सक्षम बनाएगा. इस प्रकार यह दाेनाें शहराें में सक्रिय, वैज्ञानिक एवं डेटा-आधारित हवा गुणवत्ता प्रबंधन काे समर्थन प्रदान करेगा. जैसे-जैसे शहराें का विस्तार हाे रहा है और वायु गुणवत्ता संबंधी चुनाैतियाें जटिल बनती जा रही हैं.