भाजपा के लाेग मंदिर का चढ़ावा निगल रहे और जमीन भी खा रहे

    26-Jun-2026
Total Views |
 

BJP 
 
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उज्जैन जमीन और अयाेध्या के फंड गबन विवाद काे अंतरराष्ट्रीय मामला बताया है. उन्हाेंने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री जमीन खा रहे हैं और दान की चांदीसाेना निकल रहे हैं. आरएसएस की भाषा में कहें ताे अयाेध्या और उज्जैन झांकी है, अभी मथुरा और काशी बाकी है. वहां से लूटने की तैयारी हैं, क्याेंकि वहां काॅरिडाेर बन रहे हैं. पवन खेड़ा ने बुधवार काे प्रेस काॅफ्रेंस करते हुए कहा, ये मामला सिर्फ स्थानीय और राष्ट्रीय मामला नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मामला है.लाेगाें की आस्था इन शहराें से जुड़ी हुई है. अपना पेट काटकर और पैसा बचाकरलाेग तीर्थस्थलाें पर जाते हैं. वहां लाेग आस्था के साथ दानपेटी में पैसे डालते हैं.इन पैसाें काे लूटना और चाेरी करना लाेगाें की आस्था के साथ धाेखा है.यह अयाेध्या में हुआ है. कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अयाेध्या का मंदिर सीधे संघ की देखरेख हैं.