9,000 सीसीटीवी के बाद भी सुरक्षा अधर में !

    26-Jun-2026
Total Views |
 
 
 
CCTV
पिंपरी चिंचवड़ मनपा और स्मार्ट सिटी प्रशासन द्वारा चलाई गई याेजनाओं के तहत 9,063 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इतने बड़े खर्च के बावजूद पुलिस अधिकारियाें काे अपराध की जाँच के लिए साफ और काम की फुटेज मिलने में लगातार परेशानी हाे रही है. यह पूरा कैमरा नेटवर्क पिंपरी चिंचवड़ काे एक सुरक्षित और स्मार्ट शहर बनाने के मकसद से तैयार किया गया था.सभी कैमरे निगड़ी स्थित इंटीग्रेटेड कमांड और नियंत्रण केंद्र से जुड़े हैं. लेकिन अब इस पूरी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. लाेगाें का कहना है कि कैमराें की संख्या ताे बढ़ी, लेकिन उनकी गुणवत्ता और काम करने की क्षमता शहर की ज़रूरताें के हिसाब से नहीं है.
 
पुलिस सूत्राें के अनुसार बड़े चाैराहाें और संवेदनशील जगहाें पर लगे कई कैमरे संदिग्धाें का चेहरा पहचानने या गाड़ियाें के नंबर प्लेट साफ पढ़ने में सक्षम नहीं हैं. इसी वजह से जाँच अधिकारियाें काे अक्सर शहर के सरकारी कैमराें के बजाय पास की दुकानाें और इमारताें के निजी कैमराें की फुटेज माँगनी पड़ती है.विशेषज्ञाें का कहना है कि एक अच्छी नगरानी व्यवस्था सिर्फ कैमराें की गिनती से नहीं आंकी जाती. फुटेज की साफ तस्वीर, रात में देखने की क्षमता, चेहरा और नंबर प्लेट पहचानने की तकनीक, सही रखरखाव और तुरंत निगरानी ये सब भी उतने ही ज़रूरी हैं. नागरिकाें और तकनीकी जानकाराें का तर्क है कि अगर कैमरे जाँच के वक्त काम की फुटेज नहीं दे सकते, ताे कराेड़ाें रुपये खर्च करने का काेई फायदा नहीं.