मनपा इलेक्ट्रिक वाहन नीति अपनाएगी !

    26-Jun-2026
Total Views |
 
 

EV 
मनपा की परिवहन व्यवस्था में इकाे-फ्रेंडली बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम उठाया जा रहा है. आने वाले समय में मनपा के महापाैर, आयुक्त, सभी क्षेत्रीय अधिकारियाें और वरिष्ठ अधिकारियाें के सफर के लिए ‘इलेक्ट्रिक वाहन नीति’ (इलेक्ट्रिक व्हीकल पाॅलिसी) निर्धारित की जाएगी. यह जानकारी स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक बारणे ने दी.यह निर्णय शहर में बढ़ते प्रदूषण काे कम करने और ईंधन पर हाेने वाले खर्च काे सीमित रखने के दाेहरे उद्देश्य से लिया गया है. वर्तमान में मनपा के माध्यम से विभिन्न पदाधिकारियाें और अधिकारियाें के लिए वाहनाें की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इस नीति के अंतर्गत अब ईंधन (पेट्राेल/डीजल) से चलने वाली गाड़ियाें के बजायचरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनाें काे शामिल किया जाएगा.
 
इसके लिए आवश्यकतानुसार टाटा नेक्साॅन ईवी, टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा ईवी जैसे आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनाें काे शामिल किए जाने की संभावना है.इस पहल से मनपा की ‘ग्रीन माेबिलिटी’ की दिशा में यात्रा शुरू हाेगी और ‘ग्रीन नंबर प्लेट’ वाले ये वाहन मनपा के प्रशासनिक कामकाज में आधुनिकता और पारदर्शिता लाएंगे. इस नीति के प्रभावी अमल के लिए शहर में आवश्यक चार्जिंग स्टेशनाें के निर्माण और अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा प्रशासन द्वारा की जा रही है. यह निर्णय केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं है, बल्कि स्थायी शहर विकास (सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट) की दृष्टि से उठाया गया दूरदर्शी कदम है, जिससे प्रदूषण मुक्त सरकारी वातावरण बनाने में बड़ी मदद मिलेगी.