उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्य ‌‘लायंस‌’ द्वारा सम्मानित

पूना गणेशखिंड क्लब द्वारा भव्य समारोह संपन्न : समाज सेवा की सोच को आगे बढ़ाने का संकल्प

    26-Jun-2026
Total Views |
 
vdsvfsd 
पुणे, 25 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 लायंस क्लब ऑफ पूना गणेशखिंड द्वारा सोमवार (22 जून) को होटल कॉनराड में एक भव्य पुरस्कार समारोह (अवार्ड नाइट) का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम समाज सेवा और क्लब के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित करने के लिए रखा गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष गोपालकृष्ण अग्रवाल ने की. इस अवसर पर सचिव जिनेंद्र लोढ़ा और कोषाध्यक्ष सीए जितेश अग्रवाल भी मंच पर उपस्थित रहे. वरिष्ठ सदस्यों का विशेष सम्मान समारोह के दौरान क्लब के मार्गदर्शक और सलाहकार द्वारका जालान को उनकी दीर्घकालिक सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. उनके साथ ही शाम खंडेलवाल और भारती विजय भंडारी को भी समाज और क्लब के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया. सेवा और समर्पण पुरस्कार उन सदस्यों को दिए गए जिन्होंने धर्मार्थ (चैरिटेबल) गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की और समाज के वंचित वर्गों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. क्लब के अध्यक्ष गोपालकृष्ण अग्रवाल ने इन सभी को बधाई दी और समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही. सचिव जिनेंद्र लोढ़ा ने सभी उपस्थित सदस्यों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया. मनोरंजक खेल और स्वादिष्ट चॉकलेट्स का रंगारंग समारोह मनोरंजक खेल और स्वादिष्ट चॉकलेट्स समारोह का संचालन मुंबई से आए मशहूर एंकर नीतीश कालिया ने किया. उन्होंने अपनी अनूठी शैली में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल और टीम एक्टिविटीज आयोजित कर सभी उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया. इन खेलों में विजेता रहे सदस्यों को पुरस्कार स्वरूप स्वादिष्ट चॉकलेट्स दी गईं. सभी सदस्यों ने इन गतिविधियों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया.  
 
पुरस्कार से सम्मानित लायन सदस्य

नरेंद्र गोयल, अनिल मित्तल, मनोज छाजेड, दिलबाग सिंह बीर, श्याम अग्रवाल, हर्षद शाह, सुनील खंडेलवाल, आनंद अग्रवाल, योगेश पोद्दार, विनोद गाड़ा, सुभाष अग्रवाल, योगेश भुरट, कांतिलाल पालेशा, ज्योतिकुमार अग्रवाल, उपेश मर्लेचा, राकेश जैन, इंदरकुमार छाजेड, राजेश सोनी, कविता अग्रवाल, सुनीता गुंदेचा, भारती भंडारी, पूनम ओसवाल, विनीता अजय लोहिया, सुनीता गोयल, टीना अग्रवाल.