नागपुर देश का प्रमुख विमान केंद्र बनेगा: फडणवीस

    26-Jun-2026
Total Views |
 
 
nagpur
 
नागपुर का डाॅ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा औपचारिक रूप से एक नए युग में प्रवेश कर चुका है.एक ऐतिहासिक हस्तांतरण समाराेह में इस हवाई अड्डे के पुनर्विकास की जिम्मेदारी आधिकारिक ताैर पर जीएमआर समूह काे साैंप दी गई. इस दाैरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परियाेजना की अगुवाई करते हुए जीएमआर समूह से स्पष्ट शब्दाें में कहा नागपुर विश्वस्तरीय हवाई अड्डा परियाेजना के साथ प्रमुख विमान केंद्र बनने की राह पर है.माैजूदा टर्मिनल का आधुनिकीकरण विश्व स्तरीय मानकाें के अनुरूप हाेना चाहिए और गुणवत्ता से काेई समझाैता नहीं किया जाएगा.
 
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कंपनी द्वारा प्रस्तुति में दिखाई गई 2030 की समयसीमा पर कड़ा ऐतराज जताया. उन्हाेंने तेजी से काम करने की मांग करते हुए कहा, हमारा वर्तमान कार्यकाल 2029 में समाप्त हाे रहा है. हम अपने अगले कार्यकाल में इस हवाई अड्डे काे अधूरा नहीं देखना चाहते; यह हमारे कार्यकाल के भीतर ही पूरा हाेना चाहिए.उन्हाेंने जाेर देकर कहा कि परियाेजनाएं सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बल्कि जमीन पर भी वैसी ही दिखनी चाहिए जैसी उनकी कल्पना की गई है.यात्रियाें काे एक साल के भीतर बदलाव का अनुभव हाेना चाहिए. मुख्यमंत्री ने घाेषणा की कि नागपुर की केंद्रीय स्थिति काे देखते हुए राज्य सरकार दक्षिण-पूर्व एशिया के विमान रखरखाव व्यवसाय काे आकर्षित करने के लिए एक मुक्त व्यापार क्षेत्र (एफटीजेड) की स्थापना पर विचार कर रही है, जिससे राेजगार और निवेश काे बढ़ावा मिलेगा.