नीट पेपर लीक नहीं हाेना चाहिए था

    26-Jun-2026
Total Views |
 
 

NEET 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा 2026 काे लेकर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्हाेंने माना कि सरकार की तरफ से नीट परीक्षा में कुछ चूक हुई थी. लेकिन पीएम माेदी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने इसे सुधार लिया. अब नीट परीक्षा का री-एग्जाम सफलतापूर्वक पूरा हाे गया है. शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर भी सीधा निशाना साधा. उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी ने नीट के उम्मीदवाराें काे गुमराह किया है. विपक्ष ने युवाओं के मन में बेवजह का डर पैदा करने की काेशिश की. प्रधान ने स्पष्ट किया कि सरकार ने पेपर लीक माफिया के आगे घुटने नहीं टेके.
 
उन्हाेंने बताया कि परीक्षा काे सफल बनाने में सभी राज्याें का बड़ा याेगदान रहा. छात्राें के सुरक्षित भविष्य के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. धर्मेंद्र प्रधान ने बेबाकी से माना कि पुरानी नीट परीक्षा में उनसे कुछ गलतियां हुई थीं. उन्हाेंने कहा, हम स्वीकार करते हैं कि हमारी तरफ से चूक हुई थी और हमने उसे सुधार लिया है. सरकार ने उन कमियाें काे तुरंत सुधारा और एक फुलप्रूफ सिस्टम तैयार किया. पीएम माेदी ने भी सख्त निर्देश दिए थे कि छात्राें के भविष्य से खिलवाड़ नहीं हाेना चाहिए.