आगामी आषाढ़ी वारी और पालकी समाराेह की पृष्ठभूमि में पुणे मनपा के विभिन्न विभागाें के कार्याें की समीक्षा के लिए अतिरिक्त आयुक्त (इ) प्रजीत नायर की अध्यक्षता में पूर्व तैयारी बैठक संपन्न हुई. बैठक में पालकी मार्ग पर स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आश्रय व्यवस्था तथा वारकरियाें की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न उपायाें पर विस्तृत चर्चा की गई.बैठक में विश्रांतवाड़ी अंडरपास क्षेत्र में आवश्यक बैरिकेडिंग करने तथा शिवाजीनगर मेट्राे मार्ग के नीचे माैजूद अवराेधाें काे दाे दिनाें के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए. पालकी मार्ग पर पाेर्टेबल शाैचालयाें की व्यवस्था, जेटिंग मशीन के माध्यम से सफाई तथा दुर्गंध निवारक एवं कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा.
विद्युत विभाग द्वारा प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और डीजी बैकअप की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही नियंत्रण कक्ष के माध्यम से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 स्वास्थ्य दल, 30 चिकित्सक, राेगी वाहन सेवा, स्वास्थ्य शिविर तथा वारकरियाें के लिए मालिश सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.अतिक्रमण विभाग पालकी आगमन से पूर्व मार्ग पर माैजूद अतिक्रमण हटाएगा, जबकि सड़क विभाग द्वारा गड्ढे भरने और सड़काें काे सुरक्षित बनाने का कार्य किया जाएगा. जलापूर्ति विभाग द्वारा 15 स्थानाें पर पेयजल वितरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इसके अतिरिक्त वारकरियाें के लिए जलराेधक मंडप, जर्मन हैंगर, विश्राम कक्ष, शाैचालय, स्नानगृह तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.