पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट सेवा दिवस संपन्न

    26-Jun-2026
Total Views |
bfcv
बाणेर, 25 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क )

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पुणे द्वारा बुधवार को पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया. पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के अधिनियमन की स्मृति में प्रतिवर्ष 24 जून को पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया जाता है. आज की परस्पर जुड़ी हुई वैेिशक दुनिया में पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज नहीं है बल्कि यह वैेिशक गतिशीलता का एक सशक्त माध्यम है, जो नागरिकों को शिक्षा, रोजगार, व्यापारिक अवसरों तथा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सक्षम बनाता है. साथ ही, यह राष्ट्रीय पहचान और वेिश के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव का भी एक महत्वपूर्ण प्रतीक है. पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम संस्करण 2.0 ने पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, कुशल एवं पारदर्शी बनाकर सेवा वितरण को और सशक्त किया है. ई-पासपोर्ट, पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन तथा पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीएसके) एवं पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) के व्यापक नेटवर्क जैसी पहलों ने देशभर में नागरिकों की पासपोर्ट सेवाओं तक पहुंच को काफी बढ़ाया है. पासपोर्ट सेवा दिवस समारोह के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पुणे द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जो कर्मचारियों के कल्याण और स्वस्थ कार्यस्थल वातावरण के प्रति कार्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.