पासपाेर्ट कार्यालय में पासपाेर्ट सेवा दिवस संपन्न

    26-Jun-2026
Total Views |
 

passport 
 
क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय, पुणे द्वारा बुधवार काे पासपाेर्ट सेवा दिवस मनाया गया. पासपाेर्ट अधिनियम, 1967 के अधिनियमन की स्मृति में प्रतिवर्ष 24 जून काे पासपाेर्ट सेवा दिवस मनाया जाता है. आज की परस्पर जुड़ी हुई वैश्विक दुनिया में पासपाेर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज नहीं है बल्कि यह वैश्विक गतिशीलता का एक सशक्त माध्यम है, जाे नागरिकाें काे शिक्षा, राेजगार, व्यापारिक अवसराें तथा अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए सक्षम बनाता है. साथ ही, यह राष्ट्रीय पहचानऔर विश्व के साथ भारत के बढ़ते जुड़ाव का भी एक महत्वपूर्ण प्रतीक है.
 
पासपाेर्ट सेवा कार्यक्रम संस्करण 2.0 ने पासपाेर्ट सेवाओं काे अधिक सुलभ, कुशल एवं पारदर्शी बनाकर सेवा वितरण काे और सशक्त किया है. ई-पासपाेर्ट, पासपाेर्ट सेवा माेबाइल वैन तथा पासपाेर्ट सेवा केंद्राें (पीएसके) एवं पाेस्ट ऑफिस पासपाेर्ट सेवा केंद्राें (पीओपीएसके) के व्यापक नेटवर्क जैसी पहलाें ने देशभर में नागरिकाें की पासपाेर्ट सेवाओं तक पहुंच काे काफी बढ़ाया है.पासपाेर्ट सेवा दिवस समाराेह के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपाेर्ट कार्यालय, पुणे द्वारा अपने अधिकारियाें एवं कर्मचारियाें के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयाेजन किया गया, जाे कर्मचारियाें के कल्याण और स्वस्थ कार्यस्थल वातावरण के प्रति कार्यालय की प्रतिबद्धता काे दर्शाता है.