मनपा 550 कराेड़ की फ्निस्ड डिपाॅजिट ताेड़ेगी !

    26-Jun-2026
Total Views |
 

PCMC 
शहर की बढ़ती आबादी और पानी की जरूरत काे ध्यान में रखते हुए, सत्ताधारी बीजेपी और प्रशासन ने पिछले 15 वर्षाें से ठप पड़ी ‘पवना बंद जलवाहिनी परियाेजना’ (पवना क्लाेज्ड पाइपलाइन प्राेजेक्ट) काे पूरा करने का संकल्प लिया है. इसके साथ ही, सीधे आंद्रा बांध से 100 एमएलडी साफ पानी लाने के काम काे प्राथमिकता दी गई है. इन कार्याें के लिए मनपा की करीब 550 कराेड़ रुपये की फिक्स्ड डिपाॅजिट (एफडी) ताेड़ी जाएगी. सत्ताधारियाें का दावा है कि इस राशि से शहर के लिए बेहद जरूरी जल परियाेजनाओं पर जाेर दिया जाएगा. इस दिशा में जनप्रतिनिधियाें और प्रशासन की ओर से सक्रियता बढ़ गई है.शहर की आबादी 30 लाख के पार पहुंच चुकी है. इसके लिए शहर के लिए महत्वपूर्ण पवना भूमिगत पाइपलाइन परियाेजना काे पूरा करने की आवश्यकता पैदा हाे गई है.
 
इस परियाेजना का 1 हजार 200 कराेड़ रुपये का संशाेधित डीपीआर तैयार किया गया है. साथ ही राज्य सरकार ने इस काम पर लगी राेक काे भी 8 सितंबरकाे हटा दिया है. इस परियाेजना के पूरे हाेने से शहर काे अतिरिक्त 100 एमएलडी पानी उपलब्ध हाेगा. इसके अलावा जल प्रदूषण पर राेक लगेगी और शहर काे साफ पानी मिलेगा. इस काम के लिए केंद्र के ‘अर्बन चैलेंज फंड’ के साथ-साथ बैंकाें और वित्तीय संस्थानाें से फंड जुटाने के प्रयास तत्कालीन आयुक्त शेखर सिंह के कार्यकाल से ही चल रहे हैं. हालांकि, इसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है.फंड की कमी के कारण पानी की परियाेजनाएं अटकी न रहें, इसलिए सत्ताधारी बीजेपी के पदाधिकारियाें ने मनपा के सामान्य फंड (जनरल फंड) की डिपाॅजिट में से 550 कराेड़ रुपये निकालने का फैसला किया है.
 
इस राशि का उपयाेग पवना बंद पाइपलाइन और सीधे आंद्रा बांध से 100 एमएलडी पानी लाने के लिए जैकवेल व भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के काम में किया जाएगा. सत्ताधारियाें का दावा है कि इन दाेनाें परियाेजनाओं के पूरा हाेने के बाद शहर काे भरपुर पानी मिलेगा.इसके लिए मनपा की 550 कराेड़ रुपये की डिपाॅजिट ताेड़ी जा रही है और यह राशि इन दाेनाें याेजनाओं काे पूरा करने के लिए इस्तेमाल की जाएगी. इस दिशा में बीजेपी पदाधिकारियाें और प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है.भामा-आसखेड़ बांध का 167 एमएलडी पानी मार्च 2027 तक उपलब्ध हाेगा खेड़ तहसील की भामा-आसखेड़ जल याेजना का शेष 30% काम आगामी 10 महीनाें में पूरा करने की याेजना है. यह काम दाे नए काॅन्ट्रै्नटराें के माध्यम से तेजी से चल रहा है. जलापूर्ति विभाग के अधिकारियाें ने बताया कि इस बांध से 10 महीने बाद यानी मार्च 2027 में शहर काे 167 एमएलडी साफ पानी मिलने लगेगा.
 
परियाेजना के लिए मनपा अब कर्ज नहीं लेगी कुल 1 हजार 200 कराेड़ रुपये की लागत वाली पवना बंद पाइपलाइन के लिए बैंक से कर्ज लेने की प्रक्रिया चल रही है.इसके लिए केंद्र के अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से मनपा द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंक और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानाें से कर्ज लेने की प्रक्रिया जारी है.आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने सर्वसाधारण बैठक में स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि शहर के लिए आवश्यक जलापूर्ति याेजना फंड की कमी के कारण धूल नहीं फांकती रहेगी. ऐसे में सत्ताधारी भाजपा के नीति-निर्धारकाें द्वारा मनपा की बैंक डिपाॅजिट काे ताेड़ने की कवायद की जा रही है. इससे यह साफ हाे रहा है कि मनपा अब कर्ज नहीं लेगी.