स्काॅटलैंड काे हराकर ब्राजील नाॅकआउट में पहुंचा

    26-Jun-2026
Total Views |
 

sport 
 
पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की टीम ने फुटबाॅल वर्ल्ड कप में अपना दबदबा कायम रखते हुए राउंड ऑफ 32 का टिकट कटा लिया है. मियामी स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के एकतरफा मुकाबले में ब्राजील ने स्काॅटलैंड काे 3-0 से मात दी और जीत के हीराे युवा स्ट्राइकर विनिसियस जूनियर रहे, जिन्हाेंने दाे गाेल दागे और नया रिकाॅर्ड बनाया.वहीं, एक गाेल मैथियस कुन्हा ने भी किया.मैच के 7वें मिनट में गाेल दागते ही 24 साल के विनिसियस जूनियर ने एक बड़ा कीर्तिमान रचा. वह पिछले 24 सालाें में अपनी टीम के शुरुआती तीनाें वर्ल्ड कप मैचाें में लगातार गाेल करने वाले पहले ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन गए हैं. विनिसियस से पहले यह कारनामा साल 2002 में राेनाल्डाे नाज़ारियाे और रिवाल्डाे ने किया था.वह जाइरज़िन्हाे (1970) और राेमारियाे (1994) के बाद ऐसा करने वाले देश के केवल पांचवें खिलाड़ी हैं.
 
दरअसल, मैच के पहले हाफ में दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप ने बाॅल पर अपना पूरा कब्जा बनाए रखा.हालांकि, हाफ के बीच में विनिसियस द्वारा किए गए एक और गाेल काे रिव्यू के बाद अमान्य घाेषित कर दिया गया, जिससे स्काॅटलैंड काे थाेड़ी राहत मिली थी. लेकिन उनकी राहत ज्यादा देर नहीं रही.पहले हाफ के इंजरी टाइम में ब्रूनाे गुइमारेस के एक सटीक क्राॅस पर विनिसियस ने बैक पाेस्ट पर शानदार हेडर लगाते हुए टीम काे 2-0 से आगे कर दिया.कुन्हा ने पक्की की जीत हाफ-टाइम के बाद स्काॅटलैंड ने वापसी की कुछ काेशिश की, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस के आगे वह पस्त रहे. मैच के 60वें मिनट में ब्रूनाे गुइमारेस ने एक बार फिर जादुई खेल दिखाया. वे गेंद काे लेकर पेनल्टी एरिया में घुसे और मैथियस कुन्हा की तरफ पास बढ़ाया, जिसे कुन्हा ने बिना काेई गलती किए गाेल पाेस्ट में डाल दिया.3-0 की बढ़त के बाद स्काॅटलैंड ने कुछ अच्छे शाॅट लगाए, लेकिन ब्राजीलियाई गाेलकीपर एलिसन बेकर ने शानदार बचाव करते हुए विराेधी टीम का खाता भी नहीं खुलने दिया.