सूयर्दत्त बिजनेस मैनेजमेंट को IIRF की रैंकिंग

राज्य में 17 वां तथा देश में 56 वां स्थान : सात प्रमुख मानकों का मूल्यांकन

    26-Jun-2026
Total Views |
 
bfbvg
बावधन, 25 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क-2026 की बेस्ट बिजनेस स्कूल्स ओवरऑल श्रेणी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 56 वां तथा महाराष्ट्र में 17 वां स्थान हासिल किया है. यह रैंकिंग एजुकेशन पोस्ट मैगजीन द्वारा प्रकाशित की गई है. आईआईआरएफ को भारत की सबसे वेिशसनीय और व्यापक रैंकिंग प्रणालियों में से एक माना जाता है. रैंकिंग के लिए प्लेसमेंट प्रदर्शन, शिक्षण संसाधन एवं शिक्षण पद्धति, शोध, उद्योग सहभागिता, प्लेसमेंट रणनीति एवं सहयोग, भविष्य उन्मुखता तथा बाहरी प्रतिष्ठा एवं अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण जैसे सात प्रमुख मानकों का मूल्यांकन किया गया. सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय से संबद्ध, एआईसीटीई से अनुमोदित एवं महाराष्ट्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त SIBMT में MB , MC , BB और BC जैसे उद्योगोन्मुख कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप SIBMT विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए विभिन्न वैल्यू एडेड सर्टिफिकेशन कार्यक्रम संचालित करता है. नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्री 4.0 इनोवेशन लैब की स्थापना की है.
 
विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण

 यह उपलब्धि हमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, उद्योग प्रासंगिकता और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यह सफलता हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों, उद्योग सहयोगियों और सभी हितधारकों के सामूहिक योगदान का परिणाम है. - डॉ. संजय बी. चोरड़िया, संस्थापक-अध्यक्ष, सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन