मुफ्त जयपुर फूट उपक्रम द्वारा दिव्यांगों को मदद

22 से 30 जुलाई तक कैम्प स्थित गुरुद्वारा गुरूनानक दरबार में शिविर का आयोजन होगा

    27-Jun-2026
Total Views |
bfsBF
नवी पेठ, 26 जून (आ.प्र.)

दिवंगत भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 67 वीं जयंती के उपलक्ष्य में लायन्स क्लब ऑफ पुणे सुप्रीम, रामेश्वर मणियार आर्किटेक्ट्स, द अंबादास खोबरागडे आर्ट फाउंडेशन, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी और गुरूनानक मेडिकल फाउंडेशन की ओर से, 22 से 30 जुलाई दरम्यान, ‌‘महाराष्ट्र मोफत जयपूर फूट उपक्रम-नवी चाल, नवा आत्मविश्वास‌’अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मुफ्त में कृत्रिम जयपुर फूट का वितरण किया जाएगा. पत्रकार भवन में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में रामेश्वर मणियार, दिलीपसिंह गोसल, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, डॉ.अस्मिता सुराणा, सचिव आकाश अंबाडे, लायन्स क्लब ऑफ पुणे सुप्रीम की अध्यक्षा रजनी अंबाडे, कोषाध्यक्ष नितिन धोत्रे, गुरूनानक मेडिकल फाउंडेशन के अध्यक्ष संतसिंग मोखा, गुरूद्वारा गुरूनानक दरबार के अध्यक्ष चरणजितसिंग साहनी ने जानकारी दी. यह शिविर 22 से 30 जुलाई तक कैम्प स्थित गुरूद्वारा गुरूनानक दरबार के परिसर में आोयजित किया जा रहा है. इस शिविर में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार उपस्थित रहेंगी. शिविर में जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम जयपुर फूट और अन्य उपयुक्त उपकरण मुफ्त में दी जाएगी. रामेश्वर मणियार ने कहा कि, महाराष्ट्र में परभणी, वाशिम, लातूर, अकोला, अमरावती, मंगलवेढा में इस के पहले इस उपक्रम का आयोजन किया गया है. अमरावती में 1111 व्यक्तियों को जयपुर फूट वितरित किए गए है. दिव्यांग व्यक्ति स्वावलंबी जीवन जी सकें, इसलिए इस उपक्रम का आयोजन किया जाता है. इस शिविर में पाचसौं से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को मुफ्त में जयपुर फूट वितरित किए जाएंगे. डॉ. अस्मिता सुराणा ने कहा कि, पहले एल्युमीनियम के फूट दिए जाते थे, लेकिन अब फाइबर के फूट दिए जाते हैं. यह फूट ढाई से तीन साल तक चल सकते हैं. जरूरतमंदों को किफायती दरों में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हों, इसलिए हमने गुरुनानक मेडिकल फाऊंडेशन की स्थापना की.  
 
रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
मुफ्त जयपुर फूट उपक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है. रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें. डॉ.अस्मिता सुराणा (9822037205), रजनी अंबाडे (8766475597), आकाश अंबाडे (9049007136), प्रकाश गवली (9881743407), रामेश्वर मणियार (8698951888).