हैप्पी बर्थडे धर्मेंद्र प्रधान, प्लीज इस्तीफा दे दाे. यह प्रतिपादन काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया.उन्हाेंने शिक्षा मंत्री काे जन्मदिन पर बधाइदेते हुए पद छाेड़ने का फिर से आग्रह किया. उन्हाेेंने कहा-आपकाे जन्मदिन पर हम रिजाइन लेटर भेज रहे हैं बस आप (शिक्षा मंत्री) हस्ताक्षर कर दीजिए. वहीं काॅकराेच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर सातवें दिन भी अनशनजारी है. विस्तार से प्राप्त खबराें के अनुसार सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से ही एक मैसेज लिखकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है.
उन्हाेंने साेशल मीडिया पर एक वीडियाे शेयर किया है. अभिजीत दीपके ने इससे जुड़ा एक वीडियाे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट किया है. व्हाइटबाेर्ड पर मैसेज लिखने के बाद सीजेपी फाउंडर ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान, आपकाे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.कृपया इस्तीफा दे दीजिए.जन्मदिन के गिफ्ट के रूप में हम आपकाे इस्तीफा पत्र (रिजाइन लेटर) भेज रहे हैं. आपकाे बस उस पर अपना अंगूठा लगाना हाेगा. बता दें, 26 जून काे ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन है. नीट पेपर लीक और प्रतियाेगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी मामले काे लेकर अभिजीत दीपके दिल्ली के जंतर मंतर पर विराेध प्रदर्शन कर रहे हैं. दीपके की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए.