लाेनावला ग्रामीण क्षेत्र में सनसनीखेज तरीके से की गई युवा उद्यमी केतन अग्रवाल की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या के मामले में मृतक केतन के पिता विशाल देवीचंद अग्रवाल ने शुक्रवार, 26 जून काे पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर एक ज्ञापन साैंपा और मामले की त्वरित जांच व न्याय की गुहार लगाई.मुख्यमंत्री ने पीड़ित पिता काे ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि सरकार इस जघन्य अपराध के दाेषियाें काे कड़ीसे कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और परिवार काे न्याय दिलाने में काेई कसर नहीं छाेड़ी जाएगी.अग्रवाल परिवार ने मुख्यमंत्री के सामने इस संवेदनशील मामले काे फास्ट ट्रैक काेर्ट में चलाने और विधिक विशेषज्ञ एड. उज्ज्वल निकम काे विशेष सरकारी वकील नियुक्त करने की मांग रखी थी.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मांग काे तत्काल स्वीकार करते हुए विधि एवं न्याय विभाग के सचिव काे इस संबंध में तुरंत आवश्यक आदेश जारी करने के निर्देश दे दिए हैं. राहत की बात यह है कि वरिष्ठ वकील एड. उज्ज्वल निकम ने भी इस हाई-प्राेफाइल मामले में सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए अपनी लिखित सहमति दे दी है.मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विधि विभाग एड. उज्ज्वल निकम की आधिकारिक नियुक्ति और मामले काे फास्ट ट्रैक काेर्ट में ट्रांसफर करने की कागजी प्रक्रिया काे तेजी से पूरा कर रहा है.वर्तमान में पुलिस ने आराेपियाें काे सलाखाें के पीछे भेज दिया है, और मुख्यमंत्री की इस त्वरित संवेदनशीलता के बाद पीड़ित अग्रवाल परिवार ने न्याय मिलने की उम्मीद जताई है.
आने वाले दिनाें में जैसे ही फास्ट ट्रैक काेर्ट की स्थापना हाेगी, इस मामले की राेजाना सुनवाई शुरू हाेगी, जिससे गवाहाें काे डराने या मामले काे लंबा खींचने की आराेपियाें की हर काेशिश नाकाम हाे जाएगी.समाज काे आत्ममंथन करने की जरूरत : सीएम फडणवीस मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पढ़े-लिखे और सुशिक्षित युवाओं में बढ़ती प्रतिशाेध, आक्रामकता और विकृत मानसिकता बेहद चिंताजनक है, जिसे केवल कानून-व्यवस्था के दायरे में नहीं बल्कि सामाजिक दृष्टिकाेण से देखने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में बढ़ती इस हिंसक प्रवृत्ति काे राेकने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई काफी नहीं है, बल्कि परिवार, शिक्षा व्यवस्था और पूरे समाज काे मिलकर जिम्मेदारी उठानी हाेगी. उन्हाेंने भविष्य में ऐसी घटनाओं काे राेकने के लिए समाज से आत्ममंथन करने की जरूरत है.