एंटी ड्रग मैराथन में सीएम विजय ने लगाई दाैड़

    27-Jun-2026
Total Views |
 

drug 
 
तमिलनाडु के सीएम सी. जाेसेफ विजय ने हजाराें लाेगाें के साथ चेन्नई में एंटी ड्रग मैराथन में हिस्सा लिया. इस दाैरान उन्हाेंने छह किलाेमीटर लंबी मैराथन दाैड़ लगाई.मुख्यमंत्री विजय मैराथन में करीब 30 मिनट तक लाेगाें के साथ दाैड़े. दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय नशा निराेधक दिवस के माैके पर चेन्नई में आयाेजित नशा-विराेधी जागरूकता मैराथन का आयाेजन किया किया. इस दाैरान सीएम विजय सिर्फ इवेंट काे हरी झंडी दिखाने या थाेड़ी-बहुत औपचारिक दाैड़ लगाने की परंपरा काे ताेड़कर दाैड़ लगाई.विजय ने स्पाेर्ट्स कपड़े पहनकर चेन्नई के मरीना बीच पर 6 किमी. की दाैड़ पूरीकी. ऐसा करके वे तमिलनाडु के पहले ऐसे माैजूदा मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्हाेंने किसी सामाजिक मकसद के लिए आम लाेगाें के साथ इतनी लंबी दूरी तक दाैड़ लगाई है.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद विजय ने खुद काे प्राेटाेकाॅल से बांधकर नहीं रखा है. वे सरकारी कार्यक्रम में गाड़ी चलाकर उसका टेस्ट ले चुके हैं.इतना ही नहीं एक दिन पहले 300 बसाें काे रवाना करने के बाद सीएम विजय ने टिकट लेकर इसमें सफर भी किया था.