महेश दीक्षित नए आईबी चीफ बने:तपन डेका की जगह लेंगे

    27-Jun-2026
Total Views |
 
 

IB 
केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूराे (आईबी) के स्पेशल डायरेक्टर महेश दीक्षित काे देश की आंतरिक खुफिया एजेंसी का नया चीफ नियुक्त किया है. वे 30 जून काे कार्यकाल पूरा कर रहे तपन कुमार डेका की जगह लेंगे.केंद्र सरकार ने महेश काे दाे साल के लिए आईबी डायरेक्टर नियुक्त किया है. महेश दीक्षित 1993 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. फिलहाल आईबी में स्पेशल डायरेक्टर और एजेंसी के दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे. इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूराे (एसआईबी) के प्रमुख रह चुके हैं.