राज्य शासन के निर्देशानुसार पुणे मनपा क्षेत्र में 28 जून से 3 जुलाई 2026 के दाैरान राष्ट्रीय पल्स पाेलियाे टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 3 लाख 16 हजार 275 बच्चाें काे पाेलियाे निराेधक टीके की दाे बूंदें पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.मनपा के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 28 जून काे प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक बूथ दिवस मनाया जाएगा तथा शहर के 1,375 टीकाकरण केंद्राें पर बच्चाें काे पाेलियाे की खुराक दी जाएगी. इन केंद्राें में 54 मनपा चिकित्सालय, 19 प्रसूतिगृह तथा 65 नवस्थापित आराेग्यवर्धिनी केंद्र शामिलहैं. इसके पश्चात 29 जून से 3 जुलाई तक विशेष दल घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि बच्चाें ने पाेलियाे की खुराक प्राप्त की है या नहीं.
इसके लिए शहर के लगभग 10 लाख 41 हजार 823 घराें का भ्रमण किया जाएगा.अभियान काे सफल बनाने के लिए मनपा ने 1,990 दल, 402 पर्यवेक्षक तथा 15 मुख्य पर्यवेक्षकाें की नियुक्ति की है. ईंट- भट्टाें, प्रवासी बस्तियाें, निर्माणाधीन क्षेत्राें तथा अतिसंवेदनशील भागाें के लिए पृथक विशेष दल कार्यरत रहेंगे. बस अड्डाें, राज्य परिवहन बस स्थानकाें, रेलवे स्टेशनाें, मेट्राे स्टेशनाें, विमानतल तथा उद्यानाें में यात्रा करने वाले बच्चाें के लिए ट्रांजिट दलाें की भी व्यवस्था की गई है.हाल ही में मनपा सीमा में सम्मिलित किए गए 32 गांवाें में भी टीकाकरण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा. इसके लिए पुणे जिला परिषद तथा मनपा की स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच समन्वय स्थापित किया गया है.
अभियान की पूर्व तैयारी के अंतर्गत 5 जून काे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)के एसएमओ डाॅ. चेतन खाड़े के मार्गदर्शन में चिकित्सा अधिकारियाें एवं परिचारिकाओं का प्रशिक्षण आयाेजित किया गया. इसके अतिरिक्त 9 जून काे अतिरिक्त मनपा आयुक्त पवनीत काैर की अध्यक्षता में सिटी टास्क फाेर्स की बैठक संपन्न हुई.इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा आईएमए एवं आईपीए के प्रतिनिधि उपस्थित थे. एएनएम, आंगनवाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा स्वयंसेवकाें के माध्यम से बच्चाें का सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है तथा पाेलियाे पर्चियाें का वितरण, टीकाें का भंडारण और आवश्यक सामग्री का वितरण भी पूरा कर लिया गया है.