प. रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न

    27-Jun-2026
Total Views |
 

rajbhasha 
 
पश्चिम रेलवे की क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक 25 जून, 2026 काे पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में आयाेजित की गई्. इस अवसर पर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय की ई-पत्रिका ई-राजहंस के 63वें अंक का विमाेचन महाप्रबंधक महाेदय के कर-कमलाें से किया गया. इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवि नागार्जुन जी की जयंती भी मनाई गई. उनके जीवन के संक्षिप्त परिचय से सदस्याें काे अवगत कराया गया और उनकी एक प्रसिद्ध कविता नए गगन में नया सूर्य जाे चमक रहा है का गायन द्वारा प्रस्तुतिकरण भी किया गया.
 
राजभाषा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पाण्डेय ने कहा कि राजभाषा हिंदी भारत की अस्मिता है. जाे भी नागरिक अपनी राष्ट्रीयता काे संकीर्णता से देखेगा उसे देश में अनेक भिन्नताएं दिखेंगी, लेकिन जाे भिन्नताओं में एकता और अखंडता के सूत्र ढूंढेगा उसे सारा भारत बहुरंगी गुलदस्ता दिखेगा. भारत सरकार के कार्यालयाें में हिंदी अनुवाद और माैलिक अनुप्रयाेगाें के माध्यम से आगे बढ़ रही है और साहित्य, हिंदी फिल्म, ओ.टी.टी. में ताे दुनिया के काेने-काेने तक अपनी पहुंच बना ली है. बैठक के प्रारंभ में पश्चिम रेलवे के मुख्य राजभाषा अधिकारी विनीत गुप्ता ने समिति के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक सहित सभी उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियाें का स्वागत किया. उन्हाेंने सूचना प्राैद्याेगिकी के वर्तमान दाैर में विभागीय वेबसाइटाें के नियमित अद्यतन तथा उन पर सामग्री के द्विभाषी (हिंदी एवं अंग्रेजी) रूप में उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया.
 
बैठक में अधिकारियाें के लिए एक राजभाषा प्रश्न-मंच का आयाेजन भी कियागया, जिसमें प्रश्नाें के सही उत्तर देने वाले अधिकारियाें काे पुरस्कृत किया गया. पश्चिम रेलवे में जनवरी से मार्च-2026 के दाैरान राजभाषा कार्यान्वयन में हुई प्रगति संबंधी आंकड़े समिति की सदस्य सचिव सुनीता अहिरे द्वारा प्रस्तुत किए गए्. पश्चिम रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की इस बैठक में पश्चिम रेलवे के सभी मंडलाें के अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं सभी कारखानाें के मुख्य कारखाना प्रबंधक आदि अधिकारी उपस्थित थे. बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.