मनपा के स्कूल शुरू हुए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक छात्राें काे रेनकाेट का वितरण नहीं किया गया है. इस वजह से मानसून की शुरुआत हाेने के दाैरान भी कई उन्हें बारिश में भीगते हुए स्कूल जाना पड़ रहा है. रेनकाेट के साथ-साथ स्कूल बैग, जूते और अन्य स्कूली सामग्रियां भी न मिलने के कारण पालकाें में नाराजगी का माहाैल है.मनपा शिक्षा विभाग द्वारा कहा गया था कि स्कूल शुरू हाेने के पहले ही दिन स्कूली सामग्रियाें का वितरण कर दिया जाएगा. लेकिन वास्तव में छात्राें काे केवल सरकार की ओर से मुफ्त मिलने वाली पाठ्यपुस्तकाें और यूनिफाॅर्म का ही वितरण किया जा रहा है.
इस वर्ष स्कूली सामग्रियाें की टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई्. स्कूल शुरू हुए 9 दिन हाे चुके हैं.मंगलवार (23 जून) से बारिश भी शुरू हाे गई है, फिर भी रेनकाेट सहित स्कूली सामग्रियाें का ऑर्डर नहीं दिया गया है. इस कारण छात्राें काे रेनकाेट और स्कूली सामग्रियाें के बिना ही स्कूल जाना पड़ रहा है.मनपा के 110 प्राथमिक और 24 माध्यमिक स्कूलाें में करीब 55 हजार विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं.प्रतिवर्ष छात्राें काे स्कूल बैग, रेनकाेट, जूते, माेजे, कंपास, काॅपियां, वर्कबुक, पानी की बाेतल और टिफिन बाॅक्स वितरित किया जाता है.