उपप्रवर्तक अभिषेकमुनिजी का आलंदी में स्वागत

श्री आशीषमुनिजी म.सा. और महासतीजी श्री विभाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा 4 भी आलंदी पहुंचे

    27-Jun-2026
Total Views |
ghg 
आलंदी, 26 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

मयूर कॉलोनी, कोथरूड जैन श्रावक संघ में गुरु सुमति शिष्य उपप्रवर्तक, तप दिवाकर श्री अभिषेकमुनिजी म.सा., गुरुहेम शिष्य उपप्रवर्तक तपस्वी रत्न श्री आशीषमुनिजी म.सा. और महासतीजी तप महोदधि श्री विभाश्रीजी म.सा., तेले तप आराधिका डॉ. श्री. आभाश्रीजी म.सा. आदी ठाणा 4 का चातुर्मास हो रहा है और इस चातुर्मास के लिए ये सभी साधुसाध्वीजी का विहार शुरू है. गुरुवार, 25 जून को भगवान आलंदी पहुंचे. आलंदी जैन श्रावक संघ की ओर से डॉ. मनोज और कल्पना राका के आनंद स्पर्श वृद्धाश्रम से जैन धर्म स्थानक तक बैंड और भजन मंडली के साथ बड़ी शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा में कई महिलाएं मंगल कलश और हाथों में जैन ध्वज लेकर शामिल हुईं. शोभायात्रा के जैन धर्म स्थानक पहुंचने के बाद, जैन नारों की ध्वनि के साथ सभी साधु-साध्वियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर विश्रांतवाड़ी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष डॉ. रसिकलाल शेटिया, कोथरूड जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष डॉ. कांतिलाल लोढ़ा, पुणे जिला सकल जैन श्रावक संघ के महासचिव सागर साखला, जैन संदेश पत्रिका के सुभाष लुंकड़, चर्होली जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष प्रवीण चोरडिया, जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र चोरडिया, कोथरूड से राजेश गोठी, खड़की से विलास मुथा, विश्रांतवाड़ी से डॉ. सौन, आशा शेटिया, अहिल्यानगर से मुथियां और अन्य गणमान्य उपस्थित थे. आलंदी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष सुरेश वडगांवकर ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त कियाण सुश्री पूजा कोलन ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया. इस अवसर पर श्री आशीषमुनिजी म.सा. ने अपनी कुछ यादें शेयर कीं, जबकि उपप्रवर्तक श्री अभिषेकमुनिजी म.सा. ने आलंदी गांव की कुछ पुरानी यादें शेयर करते हुए प्रवचन दिया. इस मौके पर श्री जैन श्रावक संघ की तरफ से गौतम प्रसादी का आयोजन किया गया. ये सभी संत रविवार, 19 जुलाई को सुबह कोथरूड के जैन स्थानक में प्रवेश करेंगे.