विक्रम कुमार ‌‘एमएसईटीसीएल‌’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

    27-Jun-2026
Total Views |
 
bfsvb
 
मुंबई, 26 जून (वि.प्र.)
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विक्रम कुमार ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड (एमएसईटीसीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाल लिया है. महाराष्ट्र कैडर के 2004 बैच के आईएएस अधिकारी विक्रम कुमार के पास लोक प्रशासन, शहरी और औद्योगिक अवसंरचना विकास के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का व्यापक प्रशासनिक अनुभव है. योग्यता से आर्किटेक्ट (बी.आर्क) विक्रम कुमार इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. एमएसईटीसीएल से पहले, वे मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) में अतिरिक्त महानगर आयुक्त-ख के पद पर कार्यरत थे. वे जुलाई 2020 से मार्च 2024 तक पुणे मनपा (पीएमसी) के नगर आयुक्त और उससे पहले पीएमआरडीए के महानगर आयुक्त भी रह चुके ह्‌ैं‍. इसके अतिरिक्त उन्होंने महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड के सीईओ, एमआईडीसी के संयुक्त सीईओ तथा छत्रपति संभाजीनगर और सिंधुदुर्ग के कलेक्टर के रूप में भी सेवाएं दी ह्‌ैं‍. देश की सबसे बड़ी राज्य स्तरीय बिजली पारेषण कंपनियों में से एक, एमएसईटीसीएल के नए सीएमडी के रूप में उनसे राज्य के पारेषण नेटवर्क के विस्तार, ग्रिड आधुनिकीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के एकीकरण का नेतृत्व करने की उम्मीद है. कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए भरोसा जताया है कि उनके व्यापक अनुभव से संगठन की विकास गति और परिचालन उत्कृष्टता को और मजबूती मिलेगी.