मुहर्रम पर शहर में ताबूताें व पंजाें के पारंपरिक जुलूस निकाले गए

    28-Jun-2026
Total Views |
 
 

mohram 
मुहर्रम पर शुक्रवार काे शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा पारंपरिक श्रद्धा और अकीदत के साथ ताबूताें, पंजाें और छबीलाें के जुलूस निकाले गए. कर्बला की जंग में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियाें द्वारा अन्याय के विरुद्ध दी गई महान शहादत काे याद करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए. जुलूस की शुरुआत लश्कर स्थित न्यू मेमाेरियल हाॅल से हुई. इसके बाद यह छत्रपति शिवाजी महाराज राेड, श्रीदत्त मंदिर चाैक, हुतात्मा चाैक, बेलबाग चाैक, शनिवारवाड़ा, गाडगिल पुतला चाैक, डेंगले पुल, जूना बाजार और शाहीर अमर शेख चाैक मार्ग से हाेते हुए संगम पुल के निकट संपन्न हुआ.जुलूस में करीब 11 ताबूत, 25 पंजे और छबीलें शामिल थीं.
 
फूलाें और आकर्षककलात्मक सजावट से सजे ताबूत श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने. सर्वधर्मीय नागरिकाें ने ताबूताें के दर्शन कर आपसी साैहार्द और भाईचारे का संदेश दिया.जुलूस में महिलाओं, युवाओं, बच्चाें और बुजुर्गाें सहित सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कैंप क्षेत्र के बन्नू मुकादम, कुरेश, साेमवार पेठ पुलिस लाइन, बकर कसाब, पर्वती दर्शन, हरे झंडेवाले, सुभानशाह, अहिल्याबाई हाेलकर, उस्ताद बनेकर, यासीन जुक दरगाह तथा बड़ी दरगाह के ताबूत एवं पंजे जुलूस में शामिल हुए. जुलूस मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनाें द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर, शरबत और अल्पाहार की व्यवस्था की गई.सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे.