अमेरिका में अडानी पर केस चलेगा ?

    28-Jun-2026
Total Views |
 
 

adani 
 
अमेरिका में अब अडानी का केस चलेगा. अडानी का केस तुरंत खारिज करने से शुक्रवार काे अमेरिकी जज ने इनकार कर दिया. अमेरिकी जज ने कहा-सिर्फ बयान से केस हटाने का सवाल ही नहीं है. हम पूरे मामले की बारीकी व गहरायी से पड़ताल करेंगे. सरकार काे भी मामलाें का पूरा विवरण देना हाेगा. तब जाकर कुछ फैसला निकलकर आएगा. काेर्ट ने अडाणी के वकीलाें द्वारा मामले काे औपचारिक रूप से खारिज करने के अनुराेध पर तुरंत फैसला सुनाने से इनकार कर दिया है. फेडरल प्राॅसिक्यूटर्स यानी सरकारी वकीलाें ने 18 मई काे घाेषणा की थी कि वे इस मामले में आगे मुकदमा नहीं चलाएंगमामले में अडानी पर रिश्वतखाेरी प्लान से जुड़े सिक्याेरिटीज फ्राॅड और वायर फ्राॅड के आराेप थे. इसके बाद अडानी के वकीलाें ने बुधवार काे ब्रुकलिन के अमेरिकी जिला जज निकाेलस गराउफिस से मामले काे औपचारिक रूप से खारिज करने का अनुराेध किया था. हालांकि, जज ने कहा कि प्राॅसिक्यूटर्स का नाेटिस इस फैसले का पूरा एक्सप्लेनेशन नहीं देता है.
 
गराउफिस ने कहा कि सरकार का संक्षिप्त, सपाट और निष्कर्ष निकालने वाला बयान अदालत काे किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का पर्याप्त आधार नहीं है. इसके साथ ही यह केस की बर्खास्तगी के सरकारी अनुराेध का एनालिसिस यानी जांच करने के लिए भी सही नहीं है. अडाणी पर यह मामला 2024 में डेमाेक्रेटिक राष्ट्रपति जाे बाइडेन के कार्यकाल के आखिरी में दर्ज किया गया था. आराेपाें काे हटाने का यह फैसला रिपब्लिकन राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस में दूसरे कार्यकाल के दाैरान आया है, जहां जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक और हाई-प्राेफाइल व्हाइट काॅलर क्रिमिनल केस काे समाप्त करने की मांग की है. कानूनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी जजाें के पास प्राॅसिक्यूटर्स काे उन मामलाें काे जारी रखने के लिए मजबूर करने का बहुत कम अधिकार हाेता है जिन्हें वे आगे नहीं बढ़ाना चाहते. हालांकि, जब तक गराउफिस इसे खारिज नहीं करते, तब तक आराेप आधिकारिक ताैर पर लंबित रहेंगे. ब्रुकलिन अमेरिकी अटाॅर्नी कार्यालय के स्पाेक्सपर्सन ने इस पर काेई भी बयान देने से इनकार कर दिया है. गाैतम अडानी पर 2024 में आराेप लगाया गया था कि उन्हाेंने भारतीय सरकारी अधिकारियाें काे रिश्वत देने की सहमति जताई थी, ताकि अडानी ग्रुप की एक सहायक कंपनी काे साेलर एनर्जी प्लांट डेवलप करने की मंजूरी मिल सके.