यह सप्ताह मेष राशि वालाें के लिए नई दिशा, आत्मबल और लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ाने वाला रहेगा. पिछले कुछ समय से जिन कार्याें काे लेकर आप लगातार प्रयास कर रहे थे, उनमें अब सकारात्मक संकेत मिलने शुरू हाे सकते हैं. आपके भीतर आगे बढ़ने की तीव्र इच्छा रहेगी और आप अपने निर्णयाें काे लेकर पहले से अधिक स्पष्ट दिखाई देंगे. आर्थिक मामलाें में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा, क्याेंकि आय के साथ कुछ अतिरिक्त खर्च भी सामने आ सकते हैं. सप्ताह के अंतिम दिनाें में काेई नई याेजना आकार ले सकती है.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपकी पहल और नेतृत्व क्षमता आपकाे विशेष पहचान दिला सकती है. जाे लाेग नई जिम्मेदारी या पद की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक समाचार मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियाें के साथ संबंध बेहतर हाेंगे.व्यापारियाें के लिए यह सप्ताह नए संपर्काें और ग्राहकाें के माध्यम से लाभ के अवसर लेकर आएगा. किसी नए प्राेजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें.
रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में सहयाेग और समझ बनी रहेगी. प्रेम-संबंधाें में उत्साह और निकटता बढ़ सकती है. अविवाहित लाेगाें के लिए किसी नए परिचय के माध्यम से सकारात्मक संभावना बनेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संताेष मिलेगा.
हेल्थ : ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन अधिक व्यस्तता के कारण थकान महसूस हाे सकती है. पर्याप्त आराम करें और नियमित व्यायाम जारी रखें.
लकी डेट : 28, 01, 04
कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी : अधीरता के कारण किसी महत्वपूर्ण अवसर काे जल्दबाजी में न गंवाएं.
उपाय : मंगलवार काे हनुमान मंदिर में लाल पुष्प अर्पित करें और सुंदरकांड का पाठ करें.