मकर

    28-Jun-2026
Total Views |
 
 
horoscope
यह सप्ताह मकर राशि वालाें के लिए याेजनाओं काे मजबूत आधार देने, जिम्मेदारियाें काे प्रभावी ढंग से निभाने और भविष्य की दिशा तय करने का समय रहेगा. अपने कार्याें काे गंभीरता से लेंगे और इसी कारण कई मामलाें में सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. लंबे समय से लंबित काेई विषय अब समाधान की ओर बढ़ सकता है. आर्थिक मामलाें में स्थिरता बनी रहेगी और बचत संबंधी प्रयास सफल हाे सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में काेई ऐसा अवसर प्राप्त हाे सकता है जाे आने वाले समय में लाभ का कारण बने.
 
 कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपकी अनुशासित कार्यशैली और समर्पण की सराहना हाेगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके ऊपर भराेसा जताकर किसी महत्वपूर्ण परियाेजना की जिम्मेदारी साैंप सकते हैं. नाैकरीपेशा लाेगाें काे करियर में आगे बढ़ने के संकेत मिल ै सकते हैं. व्यापारियाें के लिए यह सप्ताह पुराने निवेशाें और स्थापित ग्राहकाें से लाभ दिलाने वाला रहेगा. प्रबंधन, प्रशासन, निर्माण, वित्त और कानूनी क्षेत्राें से जुड़े लाेगाें काे विशेष सफलता मिलने की संभावना है.
 
 रिलेशनशिप : दांपत्य जीवन में स्थिरता और विश्वास बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की याेजनाओं पर चर्चा हाे सकती है. प्रेम-संबंधाें में गंभीरता और परिपक्वता दिखाई देगी. अविवाहित लाेगाें के लिए किसी उपयुक्त व्यक्ति से परिचय हाेने की संभावना बन रही है. परिवार के बुजुर्गाें का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार के कारण थकान महसूस हाे सकती है. कमर, घुटनाें और जाेड़ाें से जुड़ी समस्या वाले लाेग विशेष सावधानी रखें्. पर्याप्त आराम और नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा.
 
 लकी डेट : 29, 02, 03
 
 कलर : हरा, आसमानी, सफेद
 
 लकी दिन : बुधवार, शुक्रवार, रविवार
 
 सावधानी : काम के दबाव में अपने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन की उपेक्षा न करें.
 
 उपाय : शनिवार काे शनिदेव काे तिल का तेल अर्पित करें और जरूरतमंद व्यक्ति काे काले तिल का दान करें.