वारकरियों के लिए मध्य रेलवे चलाएगा 54 विशेष ट्रेनें

    28-Jun-2026
Total Views |
bsfBf
सोलापुर, 27 जून (वि.प्र.)

महाराष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक उत्सवों में से एक आषाढ़ी एकादशी (25 जुलाई 2026) के अवसर पर पंढरपुर जाने वाले लाखों वारकरियों (श्रद्धालुओं) की सुविधा के लिए मध्य रेलवे के सोलापुर डिवीजन ने व्यापक कदम उठाए ह्‌ैं‍. श्रद्धालुओं की आरामदायक और सुलभ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आरक्षित और अनारक्षित डिब्बों वाली कुल 54 विशेष ट्रेन ट्रिप्स संचालित की जाएंगी.

विशेष ट्रेनों का विवरण

 नागपुर-मिरज आषाढ़ी स्पेशल (4 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01205 नागपुर से 23 और 24 जुलाई को छूटेगी, वहीं ट्रेन 01206 मिरज से 24 और 25 जुलाई को रवाना होगी. न्यू अमरावती-पंढरपुर स्पेशल (4 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01119 अमरावती से 21 व 24 जुलाई को और ट्रेन 01120 पंढरपुर से 22 व 25 जुलाई को चलेगी. खामगांव-पंढरपुर स्पेशल (4 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01121 खामगांव से 22 व 25 जुलाई और ट्रेन 01122 पंढरपुर से 23 व 26 जुलाई को प्रस्थान करेगी. भुसावल-पंढरपुर अनारक्षित स्पेशल (4 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01159 भुसावल से 24-25 जुलाई और ट्रेन 01160 पंढरपुर से 25-26 जुलाई को चलेगी. लातूर-पंढरपुर अनारक्षित स्पेशल (8 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01101 और 01102 लातूर व पंढरपुर से 24, 27, 28 और 29 जुलाई को प्रतिदिन फेरे लगाएंगी. कोल्हापुर-कुर्डूवाड़ी अनारक्षित दैनिक स्पेशल (16 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01209 और 01210 का संचालन 22 से 29 जुलाई तक रोजाना किया जाएगा. पुणे-मिरज अनारक्षित दैनिक स्पेशल (14 ट्रिप्स): ट्रेन संख्या 01207 और 01208 का संचालन 23 से 29 जुलाई तक प्रतिदिन होगा, जो पंढरपुर होकर गुजरेंगी.