शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हाेने तक प्रदर्शन जारी रहेगा:दीपके

    28-Jun-2026
Total Views |
 
 

CJP 
 
दिल्ली के जंतर-मंतर पर काॅकराेच जनता पार्टी का प्रदर्शन 8वें दिन भी जारी रहा. इस दाैरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से ही आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शनकारियाें के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की. दीपके ने कहा-जब तक शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हाेता प्रदर्शन जारी रहेगा. इस दाैरान शिक्षा मंत्री गाे बैक के नारे लगे. दीपके की मांग है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए. और अमूलचूल परिवर्तन हाे. उन्हाेंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की है.बीते 8 दिन से विराेध प्रदर्शन जारी है. काॅकराेच जनता पार्टी का कहना है कि जब शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्राेटेस्ट के 8वें दिन दीपके ने काॅकराेच जनता पार्टी के साेशल मीडिया अकाउंट काे ब्लाॅक किए जाने काे लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे और आराेप लगाया था कि अफसराें ने इस एक्शन के पीछे जानकारी देने से मना कर दिया था.
 
शुक्रवार काे प्रदर्शन वाली जगह पर राजमा-चावल की प्लेटाें के लिए लाइनें लगी थीं, जबकि पानी की बाेतलें, टिफिन और खाने के बड़े बर्तन अस्थायी कैंप के एक तरफ रखे हुए थे.कुछ ही दूरी पर, एक छाेटी सी मेज काे डिस्पेंसरी बना दिया गया था, जहां सिरदर्द, बुखार और पेट की बीमारी से जुड़ी दवाएं रखी थीं. इन इंतजामाें काे काेई संगठन नहीं, बल्कि लगभग 15-20वाॅलंटियर्स का एक अनाैपचारिक नेटवर्क संभालता है, जाे 20 जून काे विराेध प्रदर्शन शुरू हाेने के बाद ही एक-दूसरे से मिले थे. सफेद टी-शर्ट पहने वाॅलंटियर, जिन पर मार्शल वाॅलंटियर लिखा है, खाना और पानी बांटने में मदद कर रहे हैं और अक्सर प्रदर्शनकारियाें से भी मदद लेते हैं. गाजीपुर के वकील माेहम्मद जुनैद, जाे वाॅलंटियर्स के काम का तालमेल बिठाते हैं. उन्हाेंने कहा, सीजेपी के सपाेर्ट काे लेकर ऐसा काेई संगठन नहीं है. जाे भी मदद करना चाहता है, वह आगे आता है. अलग-अलग पेशाें और बैकग्राउंड के लाेगाें के बीच एक भाईचारा बन गया है. हम शिफ्ट में काम करते हैं ताकि खाना, पानी और दूसरी जरूरी चीजाें काे संभालने के लिए हमेशा काेई न काेई माैजूद रहे.